एक्सप्लोरर

RJD के पोस्टर में गलतियों की भरमार, निशाना साधने के चक्कर में अब खुद ही हो रहे टारगेट

सत्ता पक्ष पर निशाना साधने के चक्कर में आरजेडी खुद ही निशाने पर आ गयी है. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के युवा प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगाया गया है उसमें अशुध्दियों की भरमार है. हिंदी के कई शब्द गलत लिखे गए हैं.

पटना: बिहार में चुनाव भले ही सम्पन्न हो गया है, लेकिन पोस्टर वॉर अब भी जारी है. विपक्ष द्वारा अब भी सरकार और उसकी नीतियों पर पोस्टर के मध्यम से निशाना साधा जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को आरजेडी पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी के युवा प्रोकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ऋषि यादव द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर के जरिये कृषि कानून को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा गया है.

कई शब्द लिखे गए हैं गलत

हालांकि, निशाना साधने के चक्कर में आरजेडी खुद ही निशाने पर आ गयी है. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के युवा प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगाया गया है उसमें अशुध्दियों की भरमार है. हिंदी के कई शब्द गलत लिखे गए हैं. जैसे कानूनों को 'कानुनों' लिखा गया है. इसके अलावा खालिस्तानी को 'खलिस्तानी', नहीं को 'नही' ,रुपये को 'रूपया' , तूने को 'तुने' लिखा गया है.

तेज प्रताप भी कर चुके हैं गलती

ऐसे में आरजेडी द्वारा जारी किया गया ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप ने भी पिता लालू यादव की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को जो पत्र लिखा था उसमें भी उन्होंने कई अशुद्धियां की थी. यहां तक कि वे अपने पिता का नाम भी सही नहीं लिख पाए थे, जिसके बाद उनकी खूब किरकिरी हुई थी.

पीएम मोदी और गृह मंत्री पर साधा निशाना

गौरतलब है कि कृषि कानून के विरोध और किसानों के समर्थन में आरजेडी 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मानव श्रृंखला बनाने वाली है. आरजेडी द्वारा प्रस्तावित इस कार्यक्रम में विपक्ष की अन्य पार्टियां भी हिस्सा लेंगी और केंद्र द्वारा पारित तीनों कृषि कानून का विरोध करेंगी. वहीं, आरजेडी ने राज्य भर के किसान और बेरोजगारों से उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

शहीद दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले आरजेडी ने पीएम मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. ऋषि यादव की ओर से लगाए गए पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का कार्टून बनाकर कृषि कानून पर निशाना साधा है. वहीं, सरकार पर अंबानी-अडानी से प्रभावित होकर किसानों की मांग ठुकराने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें -

मानव श्रृंखला से पहले RJD का पीएम मोदी और गृह मंत्री पर पोस्टर वार, BJP ने किया पलटवार 50 साल से ऊपर के 'अक्षम' कर्मियों को जबरन रिटायरमेंट देगी नीतीश सरकार, बनाई गई कमिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget