एक्सप्लोरर

बिहार: मेवालाल चौधरी को मंत्री बनाकर विवादों में घिरे नीतीश कुमार, आरजेडी ने जमकर साधा निशाना

तारापुर विधायक मेवा लाल चौधरी को शिक्षा विभाग की जिममेदारी सौंपी गई है. हालांकि, कभी पार्टी से निष्कासित किए गए नियुक्ति घोटाले में आरोपित मेवालाल चौधरी को कैबिनेट में जगह देकर नीतीश कुमार फंस गए हैं.

पटना: बिहार में सीएम नीतीश की नेतृत्व एनडीए सरकार की गठन हो चुकी है. सोमवार को राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष नीतीश कुमार समेत सभी 15 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है, जिसके बाद मंगलवार कैबिनेट की बैठक के बाद सभी नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इस बार जेडीयू कोटे से 5 मंत्री बनाए गए हैं जिनमें से एक मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेवालाल चौधरी भी है.

तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी को शिक्षा विभाग की जिममेदारी सौंपी गई है. हालांकि, कभी पार्टी से निष्कासित किए गए नियुक्ति घोटाले में आरोपित मेवालाल चौधरी को कैबिनेट में जगह देकर नीतीश कुमार फंस गए हैं. आरजेडी ने करप्शन के चार्जेज में आरोपित नेता को मंत्री बनाए जाने को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि एक जिला और एक जात को नौकरी देने वाले भ्रष्ट आदमी को नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया है ताकि उससे फिर वही कांड करवा सके. नीतीश कुमार जी, इतना भी कोई बेशर्म होता है? नीतीश कुमार की नौटंकी देखिए. तेजस्वी जी पर फर्ज़ी केस करवा कर इस्तीफा माँग रहे थे और यहाँ खुद एक भ्रष्टाचारी मेवालाल को मंत्री बना रहे हैं. कर्म की मार से बच नहीं पाओगे कुर्सी कुमार जी.

आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा कि जिस भ्रष्टाचारी जेडीयू विधायक को सुशील मोदी जी खोज रहे थे उसे भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश कुमार ने मंत्री पद से नवाजा. यही है 60 घोटालों के संरक्षणकर्ता नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र. यह आदमी कुर्सी के लिए किसी भी निम्नतम स्तर तक गिर सकता है.

बता दें कि मेवालाल चौधरी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. 2010 में जब उनको जब कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का कुलपति बनाया गया तो उनकी पत्नी नीता चौधरी जेडीयू से विधायक बनीं. लेकिन जब नियोजन घोटाले में उनका नाम आया और विपक्ष में रहे सुशील मोदी ने जब सदन में यह मुद्दा उठाया तो नीतीश कुमार को मेवालाल चौधरी को पार्टी से निष्कासित करना पड़ा. हालांकि, जेडीयू ने 2015 में फिर उन्हें टिकट दिया, जिसके बाद वे तारापुर ने विधायक निर्वाचित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget