एक्सप्लोरर

Elections 2024: 'मेरे ऊपर एक भी खरोच आई तो...', रोहिणी आचार्य ने BJP को दी ये चेतावनी

Rohini Acharya: तेजस्वी यादव को जेल भेजने के बयान पर आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. साथ ही सारण हिंसा मामले पर भी पीएम पर कटाक्ष किया.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जेल भेजने वाले पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष चौतरफा हमलावर है. विपक्ष के तमाम नेताओं ने इसकी जमकर निंदा की है. अब आरजेडी उम्मीदवार और लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी मंगरलवार (28 मई) को प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भेजें जेल. जेल से हम लोग नहीं डरते हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या तेजस्वी यादव को जेल भेजकर वो खुद पाकिस्तान बिरयानी खाने जाएंगे? 

रोहिणी आचार्य का एनडीए नेताओं पर निशाना

वहीं सारण हत्याकांड को लेकर रोहिणी आचार्य ने एनडीए को घेरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि सारण में जो हमारे साथी की हत्या की गई हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया गया, एनडीए के लोग यही करते हैं और नरेंद्र मोदी इसी के लिए प्रधानमंत्री बने हैं. राजीव प्रताप रूडी पर बड़ा आरोप लगाते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि शूटआउट का आदेश दिया था कि कहां गोली चलेगी. यह लोग डर गए हैं, क्योंकि हम आईना दिखाने का काम करते हैं, लेकिन मेरे ऊपर एक भी खरोच आएगा तो जनता इन्हें माफ नहीं करेगी.

सातवें चरण के चुनाव को लेकर रोहिणी आचार्य का कहना है कि जनता हमारे साथ है सारी सीटें हम सातवें चरण में भी जीत रहे हैं. आपको बता दें कि रोहिणा आचार्या ने सारण में अपनी जीत का बार-बार दावा किया है, उनका कहना है कि राजीव प्रताप रूडी हार रहे हैं, इसलिए बौखलाहट में मेरे ऊपर हमला हुआ है. इसमें बीजेपी के गुंडों का हाथ था. लेकिन जनता हमारे साथ है और इन लोगों को इसका जवाब जरूर मिलेगा. दरअसल बिहार की हॉट सीट सारण में 20 मई को चुनाव के बाद काफी बवाल हुआ था.

बीजेपी-आरजेडी एक दूसरे पर हमलावर

इस चुनाव के बाद से ही बीजेपी और आरजेडी नेता लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं. चुनाव के बीच गड़बड़ी फैलाने के आरोप लगाए गए हैं. 21 मई को भड़की हिंसा में भी आरजेडी का हाथ होने का आरोप लगा है. रोहिणी पर केस भी दर्ज हुए हैं. इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने भी हिंसा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सारण के एसपी गौरव मंगला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. 

ये भी पढ़ेंः चार जून के बाद नीतीश कुमार लेगें कौन सा बड़ा फैसला?, तेजस्वी यादव ने इशारों में बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget