एक्सप्लोरर

Rohini Acharya: 'कायरपन छुपाने के लिए खोखले लोग शोर ज्यादा मचाते हैं', रोहिणी आचार्य का राजीव प्रताप रूडी पर हमला  

Rohini Acharya Post: रोहिणी आचार्य ने पोस्ट कर राजीव प्रताप रूडी के हमले का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि रूडी को हार डर सता रहा है, इसलिए वो झूठी बातें फैलाकर लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं.

Rohini Acharya On Rajiv Pratap Rudy: बिहार की सारण लोकसभा सीट लगातार चर्चा में बनी हुई है, वजह है यहां से लालू यादव की बेटी रोहिणा आचार्य (Rohini Acharya) का पहली बार चुनाव लड़ना वो भी बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) से जिनकी सारण में स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है. बीजेपी और आरजेडी प्रत्याशियों के बीच एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर भी जारी है. एक बार फिर रविवार (05 मई) को रोहिणी आचार्य ने पोस्ट कर रूडी पर निशाना साधा है. 

रोहिणी ने पोस्ट के जरिए साधा निशाना

रोहिणी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए है रूडी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने लिखा है कि हार के डर से ही लोग प्रॉपगेंडा की आड़ में अपना कायरपन छुपाते हैं. लड़ना है तो सामने से लड़ो, डरे-छिपे कब तक लड़ोगे. ये पोस्ट रोहिणी ने रूडी के उस बयान पर किया है, जिसमें राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने कहा था कि चुनावी हलफनामे के अनुसार रोहिणी का पता है पटना है छपरा नहीं. जीत गईं तो उनसे मिलने के लिए अंतरिक्ष या सिंगापुर जाना होगा.

रोहिणी ने लिखा, "पराजित होने की प्रबल संभावना से ग्रसित लोग ही झूठे - भ्रामक प्रचार - प्रॉपगेंडा की आड़ में अपना कायरपन छिपाते हैं .. गलत नहीं कहा - माना और जाना गया है कि " खोखले बर्तन- खोखली चीजें - खोखले लोग शोर ज्यादा मचाते हैं "  उन्होंने आगे लिखा है. "लड़ना है तो सामने से लड़ो, कब तक लड़ोगे डरे-छिपे"

नामांकन को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप

दरअसल जब से रोहिणी आचार्य ने नामांकन किया है, उसी दिन से बीजेपी ये आरोप लगा रही है कि उनके नामांकन में दी गई जानाकारी सही नहीं हे. ये सवाल उठने लगे कि क्या रोहिणी आचार्य का नामांकन रद्द हो जाएगा? हालांकि आरजेडी के राष्ट्रीय प्रपक्ता नवल किशोर ने पोस्ट कर दावा किया है कि रोहिणी आचार्य का नामाकंन मंजूर हो गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल भ्रम फैला रही है.

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav: 'ये मोहतरमा कौन हैं?', तेजस्वी यादव ने कंगना रनौत के वायरल वीडियो पर ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?
'उम्र का असर, मानसिक तौर पर बीमार', खरगे पर ललन सिंह का बड़ा हमला
'उम्र का असर, मानसिक तौर पर बीमार', खरगे पर ललन सिंह का बड़ा हमला
खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति? गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति? गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget