एक्सप्लोरर

बिहारः कलाकारों की सुरक्षा के लिए इस मानसून सत्र बिल लाएंगे रवि किशन, जानें सांसद ने क्या कहा

रवि किशन ने कहा कि यह विधेयक हर विधा के कलाकार यानी एक्‍टर, सिंगर, पेंटर, म्‍यूजिशियन, डांसर आदि के लिए होगा, जो कला से जुड़े हैं. यह विधेयक अच्‍छी पहल साबित होगी.

पटनाः मशहूर फिल्‍म अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन इस मानसून सत्र में कलाकारों की सुरक्षा के लिए बिल लाने वाले हैं. संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है. उससे पहले रवि किशन ने यह बात कही. उन्‍होंने कहा कि कलाकार भी समाज के अभिन्‍न अंग हैं और देश की उन्‍नति में कलाकारों का योगदान भी अगम होता है. इस बात को ध्‍यान में रखते हुए हम मानसून सत्र में कलाकारों की सुर‍क्षा के लिए विधेयक लाएंगे.

रवि किशन ने कहा कि यह विधेयक हर विधा के कलाकार यानी एक्‍टर, सिंगर, पेंटर, म्‍यूजिशियन, डांसर आदि के लिए होगा, जो कला से जुड़े हैं. इस विधेयक में हर स्‍तर के कलाकारों को मेडिकल फैसिलिटी, सस्‍ते दर पर आवास, पेंशन और सरकारी संस्‍थानों में नौकरी का प्रावधान हो. यह बिल कलाकारों को सरकार की ओर से एक सपोर्ट होगा, जिसके बाद उनका जीवन स्‍तर सुधरेगा.

मुख्यधारा में कलाकारों को जोड़ने का अभी सही वक्त

प्रधानंत्री की नरेंद्र मोदी की सराहना कर रविकिशन ने कहा कि सरकार सबको साथ लेकर चल कर रही है और उन्‍हें अपने देश के कलाकारों की भी चिंता है. बकौल रवि किशन मुझे लगता है कि अब नरेंद्र मोदी के विकास की मुख्‍यधारा में कलाकारों को जोड़ने का सही वक्‍त है और इसके लिए यह विधेयक अच्‍छी पहल साबित होगी.

आपको बता दें कि रवि किशन पूर्व में भी कलाकारों से जुड़ी समस्‍याओं को सदन के पटल पर उठाते रहे हैं और अब वे कलाकारों के लिए सदन में सुरक्षा बिल लेकर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर भी बयान दिया था. कहा था कि इस इंडस्ट्री से अश्लील गाना बंद हो व आने वाले वक्त में ये उद्योग बड़ा हो. भोजपुरी बोलने वाले करोड़ों लोग हैं और इस इंडस्ट्री को ऊंचाइयों पर ले जाएं. मेरी कोशिश है कि अश्लीलता पर रोक लगे व उद्योग को बड़ा सम्मान मिले.

यह भी पढ़ें- 

शर्मनाक! निगम की गलती से डूबी पटना की ‘रोशनी’, ढाई साल पहले नाले में गिरे ‘दीपक’ का भी पता नहीं

वाह री बिहार पुलिस! बैग में शराब लेकर घर जा रहा था जवान, दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखर गईं बोतलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget