एक्सप्लोरर

बिहार में एक दो नहीं... सुरंग बनाकर ले गए 16 रेल इंजन के पार्ट्स, 2020 से ही काम कर रहा था गैंग

Bihar Rail Engine Parts Stolen: बरौनी गढ़हरा रेलवे यार्ड से चोरी की घटना सामने आई है. मुजफ्फरपुर में एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद की गई हैं.

बेगूसराय: बरौनी के गढ़हरा रेलवे यार्ड से इंजन के पार्ट्स की चोरी का मामला सामने आया है. कुछ महीने पहले रोहतास में लोहे के पुल की चोरी की खबर आई थी. एक दो नहीं बल्कि अब तक इस यार्ड से 16 इंजन के पार्ट्स की चोरी हो चुकी है. 2020 से ही सुरंग बनाकर गैंग चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे हैं. अब फिर से इस तरह का मामला सामने आने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं. सुरंग काटकर अब तक करोड़ों रुपये के पार्ट्स की चोरी हो चुकी है.

बताया जाता है कि पिछले सप्ताह बरौनी के गढ़हरा यार्ड में मरम्मत के लिए लाए गए ट्रेन के पूरे डीजल इंजन को एक गिरोह ने चुरा लिया था. दीवार के इस पार से उस पार तक सुरंग बनाया गया था. गिरोह ने कुछ पुर्जे चुराकर इसे हासिल किया. पहली बार तब पता चला जब पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया. उनकी सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर की प्रभात कॉलोनी स्थित एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद हुईं.

क्या कहते हैं अधिकारी?

गढ़हरा रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक सुनील पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर जिले के एफसीआई थाना क्षेत्र बीहट में शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ पर पुनः अन्य लोगों की जानकारी मिली. इस चोरी का तार मुजफ्फरपुर से जुड़ा.

2020 से ही लगा है गैंग

बताया जाता है कि एक पूरा गैंग इसके लिए काम कर रहा है जिसका कनेक्शन बेगूसराय से लेकर मुजफ्फरपुर तक है. 2020 के बाद से अब तक 16 रेल इंजन के पार्ट्स को चोरों ने सुरंग के रास्ते गायब कर दिया है. हालांकि चोरों की इस करतूत के बाद रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया और सामान को भी बरामद कर लिया गया. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरों के द्वारा कितने दिनों से इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था.

गौरतलब है कि कोरोना काल में समस्तीपुर रेल डिवीजन ने अपने परित्यक्त रेल इंजन को बरौनी लोकोमोटिव शेड एवं डीजल शेड में लाकर रख दिया था. गढ़हरा यार्ड के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि समस्तीपुर रेल डिवीजन के द्वारा सामान को तो रख दिया गया लेकिन उसकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया और न ही कोई गार्ड दिया गया. अब चोरी की घटना सामने आ रही है तो पूरे रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Kurhani Bypoll: लालू और नीतीश ने वोट काटने के लिए कुढ़नी में सेट किया गेम? सुशील मोदी ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर JDU का पहला रिएक्शन, 'जिस तरीके से…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर JDU का पहला रिएक्शन, 'जिस तरीके से…'
Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की प्रतिक्रिया, 'किसी भी राष्ट्र का…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की प्रतिक्रिया, 'किसी भी राष्ट्र का…'
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...
Embed widget