एक्सप्लोरर

बिहार के प्रोफेसर ने लौटा दिए 23 लाख रुपये, दो साल 9 महीने में एक भी दिन स्‍टूडेंट को नहीं पढ़ा पाने का था मलाल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के नीतीश्‍वर कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर डॉ. ललन कुमार कार्यरत हैं. डॉ. ललन ने कहा क‍ि नियुक्‍त‍ि से लेकर अब तक एक भी दिन स्‍टूडेंट को नहीं पढ़ाया है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के एक प्रोफसर की ईमानदारी की खूब चर्चा हो रही है. कोई उन्‍हें सैल्‍यूट कर रहा है तो कोई उनकी तारीफ करते थक नहीं रहा. दरअसल, शिक्षकों पर एक ओर जहां मोटी फीस वसूलने का आरोप लगाया जाता है वहीं, एक ऐसे भी शिक्षक हैं जिन्‍होंने यह कहते हुए वेतन वापस कर दिया कि उन्‍होंने दो साल नौ महीने तक स्टूडेंट को नहीं पढ़ाया है. इसलिए वह इस वेतन को नहीं ले सकते हैं. प्रोफसर ने पूरी सैलरी 23 लाख 82 हजार रुपये विवि को लौटा दिए.  

डॉ. ललन कुमार मुजफ्फरपुर के नीतीश्‍वर कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं. उन्‍होंने मंगलवार को कुल‍सचिव डॉ. आरके ठाकुर को चेक सौंप दिया. इस घटना की जानकारी जब लोगों को हुई तो सब हैरान रह गए. कहा तो ये भी जा रहा है कि कुलसचिव ने पहले चेक लेने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में उन्‍होंने स्‍वीकार किया. डॉ. ललन कुमार ने बताया कि मैं नीतीश्‍वर कॉलेज में अपने अध्‍यापन कार्य के प्रति कृतज्ञ महसूस नहीं कर रहा हूं. इसलिए राष्‍ट्रप‍िता महात्‍मा गांधी के बताए ज्ञान की  आवाज पर वेतन की राशि विवि को समर्पित करता हूं. 

ये भी पढ़ें- Ex-MLA gets Life Imprisonment: बिक्रमगंज के पूर्व MLA सूर्यदेव सिंह और उनकी पत्‍नी को उम्रकैद, 60-60 हजार अर्थदंड भी

शिक्षा-व्‍यवस्‍था पर भी उठाया सवाल 

डॉ. ललन कुमार ने कहा विवि में गिरती शिक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर भी सवाल उठाया है. उन्‍होंने बताया कि कॉलेज में जब से उनकी नियुक्‍त‍ि हुई है, उन्‍होंने यहां पर पढ़ाई का माहौल यहां पर नहीं देखा है. कहने को तो यहां पर यहां पर हिंदी में 1100 छात्रों का नामांकन है, लेकिन इन छात्रों की उपस्‍थ‍िति शून्‍य है. ऐसे में वह अपने शैक्षण‍िक दाय‍ित्‍व का निर्वहन सही से नहीं कर पा रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन क्‍लास की शुरुआत की गई थी, लेकिन छात्र ऑनलाइन क्‍लास में भी उपस्‍थ‍ित नहीं रहे. इसकी जानकारी उन्‍होंने विवि प्रशासन और कॉलेज प्रशासन को भी दी थी. डॉ. ललन की नियुक्‍त 2019 में हुई थी. उन्‍होंने विव‍ि प्रशासन से आग्रह किया है कि उनका तबादला उस कॉलेज में किया जाए जहां शैक्षणिक कार्य करने का मौका मिले.  

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: रसोई गैस ने फ‍िर लगाई आग, 50 रुपये तक बढ़ गए एक सिलेंडर के दाम, जानिए क्‍या है पटना में नई कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget