एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Salary: बिहार के शिक्षकों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, वेतन के लिए शिक्षा विभाग से 1384 करोड़ जारी

Primary Teacher Salary: यह राशि मूल रूप से नियोजित शिक्षकों के लिए है जो 2007 से पंचायत स्तर और एसटीईटी के तहत बहाल हुए थे. साथ ही जो अपग्रेड स्कूल के नियमित शिक्षक हैं उनका भी भुगतान किया जाएगा.

Bihar Primary Teacher Salary Released: प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मियों को बहुत जल्द वेतन मिल जाएगा. इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 1384 करोड़ 23 लाख 23 हजार 854 रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इसके लिए राज्य के सभी जिलों के बैंक खातों में यह रुपया चला गया है. उम्मीद है कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह तक सभी शिक्षकों को उनका वेतन मिल जाएगा. यह राशि मूल रूप से नियोजित शिक्षकों के लिए है जो 2007 से पंचायत स्तर और एसटीईटी के तहत बहाल हुए थे. साथ ही जो अपग्रेड स्कूल के नियमित शिक्षक हैं उनका भी भुगतान इसी मद से किया जाएगा.

यह राशि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी की गई है. नियोजित शिक्षकों की सैलरी का भुगतान इसी मद से होता है. इसके लिए शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी ने 30 अगस्त को ही पत्र जारी करके भुगतान के लिए आदेश जारी किया है. इसमें सभी जिलों में अलग-अलग राशि उपलब्ध की गई है. सबसे अधिक राशि पूर्वी चंपारण जिले को 75 करोड़ 90 लाख 74 हजार रुपया दिया गया है. सबसे कम राशि शिवहर को 5 करोड़ 90 लाख 59 हजार 208 रुपये दिए गए हैं. 

पटना के लिए दी गई 44 करोड़ 45 लाख 95 हजार की राशि

राजधानी पटना के शिक्षकों के लिए 44 करोड़ 45 लाख 95 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है. बताया जा रहा है कि यह राशि एक महीने की सैलरी के लिए है. कुछ कारणों से कुछ शिक्षकों की सैलरी पिछले महीने या दो-तीन महीने की रुकी हुई है उन सब का भुगतान भी इसी मद से कर दिया जाएगा. अगर आवंटित राशि में सैलरी देने के बाद पैसे बच जाते हैं तो अगले महीने भी इसी मद से भुगतान किया जाएगा. इसकी सूचना शिक्षा विभाग के मुख्य कार्यालय को दी जाएगी.

जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले में पूर्व से उपलब्ध राशि की समीक्षा करते हुए वेतन भुगतान कर राज्य के मुख्य कार्यालय को सूचित करेंगे. वेतन भुगतान में अनियमितता पाए जाने पर इसकी पूरी जवाबदेही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी की होगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि नियोजित शिक्षक और अपग्रेड स्कूल के नियमित शिक्षकों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है जबकि बिहार सरकार की ओर से चयनित बीपीएससी के शिक्षकों एवं पूर्व के नियमित शिक्षक जिन्हें अपग्रेड स्कूलों में नहीं भेजा गया है उन सबकी सैलरी ट्रेजरी से दी जाती है. वह प्रत्येक महीने की एक तारीख को दे दी जाती है, लेकिन नियोजित शिक्षकों के लिए सर्व शिक्षा अभियान से आवंटन होने पर ही सैलरी मिल पाती है.

यह भी पढ़ें- ...तो ऐसे होगा क्राइम कंट्रोल! बिहार के DGP ने दिए 6 'S' के मूल मंत्र, हर 'वर्दीधारी' जान ले ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget