एक्सप्लोरर

Prateek Singing Record: लगातार 61 घंटे गजल गाकर प्रतीक ने बनाया रिकॉर्ड, 427 गाना गाने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ नाम

कार्यक्रम के समापन के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के अधिकारी ने प्रतीक को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. वहीं, इवेंट मैनेजर विभा कुमारी ने बताया कि गजल गायन में देश स्तर पर ये पहला रिकार्ड है.

खगड़िया: आम आदमी एक दो घंटे भी अगर लगातार गा ले तो गला बैठने लगता है. थकान महसूस होने लगती है. लेकिन बिहार के खगड़िया जिले के 28 साल के प्रतीक ने लगातार 61 घंटे गजल गाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. बिना रुके 427 गजल गाने के बाद प्रतीक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है. प्रतीक की इस सफलता के बाद उनके परिजनों के साथ उनके गांववासियों का भी सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. 

61 घंटे में 427 गाकर बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि पांच नवंबर को बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत के माधवपुर गांव निवासी गायक प्रतीक कुमार सिंह ने मैराथन गजल गायिकी के क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान बनाने के संकल्प के साथ गाना शुरू किया था.  इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स से स्वीकृति मिलने के बाद श्री कृष्ण इंटर उच्च विद्यालय, नयागांव में 61 घंटे में 427 मैराथन गजल गाकर प्रतीक ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. 

Chhath Puja 2021: जीतन राम मांझी अपने गांव में करेंगे छठी मैया की आराधना, दीपा मांझी समेत तीनों बहुएं कर रहीं छठ
 
जानें कौन हैं प्रतीक सिंह? 

जानकारी अनुसार प्रतीक परबत्ता प्रखंड के माधवपुर गांव निवासी किसान कैलाशपति सिंह के बेटे हैं. उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी. उनकी मानें तो उन्हें यह याद नहीं है कि वे कब से गा रहे हैं. उन्होंने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत में स्नातक किया है. बांका जिला के मालडीह स्थित संगीत महाविद्यालय से संगीत सीखने के पहले से ही वे गजल गायन करते रहे हैं. वे गजलों के अलावा भजन और सुगम संगीत भी गाते हैं. 

उन्होंने बताया कि तीन सालों तक मुंबई में संगीत के क्षेत्र में संघर्ष करने के बाद अब वे गांव में रहकर बिहार के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम दे चुके हैं. बता दें कि इस कीर्तिमान को आधिकारिक रिकॉर्ड में लाने के लिए कार्यक्रम के समय इंडिया बुक रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे़. इसके अलावा रेडियो वृष्टि को इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करने की सहमति थी. श्रीकृष्ण इंटर उच्च विद्यालय नयागांव के प्रतिष्ठित सभागार में पांच नवंबर को शुरू हुए कार्यक्रम का समापन 08, नवंबर को सुबह 5 बजे संपन्न हुआ. इस दौरान अकेले प्रतीक द्वारा लगातार 61 घंटे में 427 गजल गाकर कीर्तिमान स्थापित किया गया. 

अधिकारियों ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के अधिकारी धर्मेन्द्र नाथ ने प्रतीक को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. वहीं, इवेंट मैनेजर विभा कुमारी ने  बताया कि गजल गायन में देश स्तर पर यह पहला रिकार्ड है. ऐसे में इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

BJP के पूर्व MLC टुन्ना पांडेय ने लगा दी गालियों की झड़ी, JDU सांसद कविता सिंह के पति को भी ‘घसीटा’, जानें पूरा मामला

Bihar Politics: सुधा ने बढ़ाया दूध का दाम, कांग्रेस ने इसे पेट्रोल-डीजल से जोड़ा, कहा- नीतीश कुमार ने हिसाब बराबर कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget