एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने गोपालगंज काे दी 140 करोड़ की योजनाओं की सौगात, प्रगति यात्रा पर हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई जिलों को बड़ी-बड़ी सौगातें दे रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने गोपालगंज में भी करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गोपालगंज जिले से अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से 72 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 61 योजनाओं का उद्घाटन 71.69 करोड़ रुपये की लागत से किया गया, जबकि 11 योजनाओं का शिलान्यास 67.33 करोड़ रुपये की लागत से किया गया.

21.60 करोड़ के नवनिर्मित आइटीआइ का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना के तहत 21.60 करोड़ रुपये की लागत से सिंधवलिया में नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने आईटीआई के प्रशासनिक भवन, कर्मशाला भवन, स्टाफ हॉस्टल, कैंटीन ब्लॉक, प्राचार्य और उप-प्राचार्य के आवास सहित अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संस्थान में विद्यार्थियों को नई तकनीकी शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण स्थापित किए गए हैं. इसके अलावा, यहां स्टाफ के आवास की सुविधा भी प्रदान की गई है ताकि पठन-पाठन का कार्य समय पर और कुशलतापूर्वक किया जा सके. मुख्यमंत्री ने सिधवलिया प्रखंड के पकड़ी पोखरा टोला का भी दौरा किया और जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किए गए विकास कार्यों का जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने पोखरा के जीर्णोद्धार के लिए अधिकारियों को सीढ़ीनुमा घाट बनाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों की पहुंच पोखर के जल तक आसानी से हो सके. उन्होंने पोखर में पौधारोपण भी किया और जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाबों, कुओं और पोखरों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गोपालगंज जिले के 1431 परिवारों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 4 करोड़ 31 लाख रुपये का सांकेतिक चेक वितरित किया.

सीएम ने किया जीविका दीदियों से संवाद 

इसके अलावा, जीविका दीदियों को बैंक लिंकेज के द्वारा 141 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक भी सौंपा. मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनवाए गए तीन जलाशयों को जीविका दीदियों को अगले पांच वर्षों के लिए निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति दी. मुख्यमंत्री ने पकड़ी ग्राम में आयोजित जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को समूहों के माध्यम से अपनी आय में हुई वृद्धि और महिलाओं के सम्मान में हुए सुधार के बारे में बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीविका समूहों के जरिए उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है.

ये भी पढ़ेंः Prashant Kishor: पटना में वैनिटी वैन के आरोप पर भड़के प्रशांत किशोर, सवालों से बचते आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget