एक्सप्लोरर

Bihar Polls: डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर तेजस्वी ने किया नीतीश कुमार पर हमला, जानें क्यों?

तेजस्वी ने कहा कि प्रदेश की एनडीए सरकार 15 सालों से है, डबल इंजन की सरकार है लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला.

तेघड़ा/विभूतिपुर: राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार नीत एनडीए सरकार पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि क्या यह दर्जा अमेरिकी राष्ट्रपति दिलाएंगे? तेजस्वी ने तेघड़ा और विभूतिपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की एनडीए सरकार 15 सालों से है, डबल इंजन की सरकार है लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. उन्होंने सवाल किया, ''क्या अमेरिकी राष्ट्रपति यहां आकर विशेष राज्य का दर्जा दिलायेंगे? या मोदी जी दिलायेंगे.''

आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 15 साल के शासन में उन्होंने राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग की व्यवस्था को चौपट कर दिया है और यही वजह है कि वह बेरोजगारी, उद्योगों में नौकरी, निवेश और पलायन जैसे मुद्दों पर नहीं बोलते हैं. राजद नेता ने सवाल किया कि क्या उन्हें इन मुद्दों पर नहीं बोलना चाहिए?

नये बिहार का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध- तेजस्वी

तेजस्वी ने रोजगार और विकास के चुनावी वादे को दोहराते हुए कहा कि उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तो कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के फैसले को मंजूरी देंगे. उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार आने पर बिहारवासियों को कमाई, पढ़ाई और दवाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.''

तेजस्वी ने कहा कि पंद्रह वर्ष के शासनकाल में नीतीश सरकार ने बिहार में कुछ नहीं किया और आज भी शिक्षा, इलाज और रोजी-रोटी के लिये लोगों का पलायन जारी है. राजद नेता ने कहा कि उनकी सरकार बन गई तो नियोजित शिक्षकों की समान काम के बदले समान वेतन, आंगनवाड़ी सेविका, टोला सेवक की मांग को पूरा किया जाएगा. तेजस्वी ने कहा, ''हम नयी सोच के हैं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर नये बिहार का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: जेपी नड्डा का RJD पर तंज- 'तेल पिलावन, डंडा भजावन' वाले लोग विकास नहीं कर सकते

बिहार चुनाव: बीजेपी के गढ़ बांकीपुर में लव सिन्हा की दावेदारी से दिलचस्प हुआ मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget