एक्सप्लोरर

अस्वस्थ रामविलास पासवान का भावुक ट्वीट- 'बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा चिराग, उसके हर फ़ैसले के साथ खड़ा हूं'

राम विलास पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनका विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पासवान पार्टी और बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के पहले राजनीति अलग-अलग मोड़ ले रही है. बिहार और देश की राजनीति के धुरंधर रामविलास पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में अपनी ख़राब तबीयत का इलाज़ करवा रहे हैं. उनकी पार्टी के अध्यक्ष और उनके पुत्र चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तनातनी लगातार जारी है. ऐसे में रामविलास पासवान के एक ट्वीट से अटकलों का नया दौर शुरू हो गया है.

चिराग के हर फ़ैसले के साथ- रामविलास पासवान

दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती रामविलास पासवान ने आज सुबह-सुबह तीन भवुक ट्वीट किए. गहरे सियासी मायनों वाले इन ट्वीट में पासवान ने अपनी तबीयत ख़राब होने की जानकारी देते हुए अपने बेटे चिराग पासवान में पूरा भरोसा जताया. पासवान ने चिराग के बारे में लिखा- ‪''मेरा ख़याल रखने के साथ साथ पार्टी के प्रति भी अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है. मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी व बिहार को नयी ऊंचाईयों तक ले जाएगा. चिराग के हर फ़ैसले के साथ मैं मज़बूती से खड़ा हूं.''

'बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा चिराग'

रामविलास पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनका विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पासवान पार्टी और बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. पासवान के इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. सवाल ये उठ रहा है कि क्या राम विलास पासवान अपने बेटे चिराग पासवान को बिहार के भावी नेता के तौर पर देख रहे हैं? राजनीतिक बिसात को परखने में माहिर राम विलास पासवान को मौसम वैज्ञानिक की संज्ञा दी जाती है. पासवान पहले भी कह चुके हैं कि हर बाप का सपना होता है कि उसका बेटा मुख्यमंत्री बने.

'खाद्य मंत्री के तौर पर देश की सेवा की'

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने लॉक डाउन के दौरान देश के ग़रीब लोगों की मुफ्त राशन पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पासवान और उनके मंत्रालय की भूरी भूरी प्रशंसा कर चुके हैं. पासवान ने लिखा- 'कोरोना संकट के समय खाद्य मंत्री के रूप में निरंतर अपनी सेवा देश को दी और हर सम्भव प्रयास किया कि सभी जगह खाद्य सामग्री समय पर पहुंच सके. इसी दौरान तबियत ख़राब होने लगी लेकिन काम में कोई ढिलाई ना हो इस वजह से अस्पताल नहीं गया.' ज़ाहिर है तबियत ख़राब होने से काम करने में आ रही बाधा से खुद पासवान भी दुखी हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना काल में रोड शो करना पड़ा महंगा, पुलिस ने RJD नेता समेत 200 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget