एक्सप्लोरर

Bihar Polls: स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी

पार्टी के वरीय कार्यकर्ता राजेश कुमार ने खुले शब्दों में कहा कि बछवारा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने में सक्षम हैं. बछवारा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सींच कर पार्टी को खड़ा किया है.

बेगूसराय: बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच एक बार फिर बेगूसराय जिले के बछवारा विधानसभा में स्थानीय प्रत्याशियों का मुद्दा गरमाने लगा है. खासकर एनडीए में यह मुद्दा अब काफी तूल पकड़ता जा रहा है. मालूम हो कि गठबंधन के फेरबदल की वजह से पिछले चुनाव में बछवारा की सीट लोजपा के खाते में थी. लेकिन इस बार एक तरफ जहां पार्टी कार्यकर्ता बछवारा की सीट फिर से भाजपा की झोली में आने से खुश हैं. वहीं दूसरी तरफ बाहरी उम्मीदवार के आने की चर्चा से काफी नाराज दिख रहे हैं और आंदोलन की धमकी दे रहे हैं.

उम्मीदवार की अभी तक नहीं की गई है घोषणा

बता दें कि भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की गई है. लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि बछवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सुरेंद्र मेहता को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है. वहीं बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से कुंदन कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाने की चर्चा जोरों पर है. बछवारा विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे सुधीर कुमार राय मुन्ना ने बताया कि आज तक बछवारा विधानसभा का इतिहास रहा है कि बाहरी प्रत्याशियों को तरजीह नहीं दी गई और पार्टी सदैव भितरघात का शिकार होती रही है.

स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने दिया है आश्वासन

यही वजह है कि आज तक बछवारा विधानसभा की सीट पर एनडीए के प्रत्याशी लगातार हारते रहे हैं. उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस बार स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन नेतृत्व अगर फिर से बाहरी उम्मीदवार को बछवारा से लड़ाने की गलती करती है तो एक बार फिर एनडीए में भितरघात संभावित है और पार्टी की हार होगी.

आंदोलन की दी चेतावनी

वहीं, वरीय कार्यकर्ता राजेश कुमार ने खुले शब्दों में कहा कि बछवारा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने में सक्षम हैं. बछवारा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सींच कर पार्टी को खड़ा किया है. लेकिन अगर प्रदेश नेतृत्व की ओर से स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…'
भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget