एक्सप्लोरर

Bihar Polls: चुनाव आयोग ने जारी किए सभी 243 सीटों के रुझान, जानें- अबतक किसका पलड़ा भारी?

अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा 74 सीटों पर, राजद 61 सीटों पर, जदयू 53 सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों पर, भाकपा माले 13 सीटों पर, वीआईपी छह सीटों पर, लोजपा चार सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर और भाकपा तीन सीटों पर आगे चल रही हैं.

पटना: चुनाव आयोग ने बिहार की सभी 243 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं. अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा 74 सीटों पर, राजद 61 सीटों पर, जदयू 53 सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों पर, भाकपा माले 13 सीटों पर, वीआईपी छह सीटों पर, लोजपा चार सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर और भाकपा तीन सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं एआईएमआईएम दो सीट, बसपा एक सीट व निर्दलीय पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं.

बता दें कि बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मतगणना जारी है. आरजेडी नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में कांटे की टक्कर चल रही है. अब तक 243 सीटों पर मिले रूझानों में से एनडीए जहां 128 सीटों पर जबकि महागठबंधन 100 सीटों पर आगे है. हालांकि इस आंकडे में लगातार बदलाव हो रहे हैं.

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं. पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में हो रही है.

चुनाव आयोग के मुताबिक आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 146 मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं तेजस्वी यादव अपनी राघोपुर विधानसभा सीट से निकटतम प्रतिद्वन्द्वी पर 1,154 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं. भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 3,028 मतों से आगे चल रही हैं. भाजपा के नीतीश मिश्रा 3,727 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि परसा सीट से जदयू के चंद्रिका राय 1,166 मतों से पीछे चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Chunav Result, Party Wise Vote Share: बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस को कितने वोट मिले, जानिए रुझानों का वोट पर्सेंटेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget