एक्सप्लोरर

Bihar Polls: CM नीतीश ने चुकता किए सारे हिसाब, युवा नेताओं के एक-एक वार पर खुलकर किया पलटवार

नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बेवजह बहुत सारी बातें की जाती हैं. लेकिन मैं उनसब का महत्व नहीं देता हूं. सबको मालूम है 15 साल में क्या हुआ और उससे पहले क्या स्थिति थी.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सीट बंटवारे की घोषणा के लिए मंगलवार को की गई एनडीए की पीसी में सीएम नीतीश कुमार बिहार के दोनों युवा नेता चिराग पासवान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमलावर दिखें. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बेवजह बहुत सारी बातें की जाती हैं. लेकिन मैं उनसब का महत्व नहीं देता हूं. सबको मालूम है 15 साल में क्या हुआ और उससे पहले क्या स्थिति थी. हत्याएं, सामूहिक नरसंहार, दंगे क्या नहीं होता था? कहीं सड़क था? स्कूल था? क्या हाल थी कॉलेज की? सैलरी टाइम पर नहीं मिलता था. हमने सब सही किया. हर क्षेत्र में न्याय के साथ विकास किया.

कोरोना की बात अलग

उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति दूसरी तरह की है. लेकिन हमने जो काम वो कितना अच्छा है. बिहार में कोरोना जांच का आंकड़ा देश के एवरेज से ज्यादा है. प्रति 10 लाख लोग पर जांच संख्या में हमलोग आगे, मृत्यु दर कम है, रिकवरी रेट अधिक है. लेकिन फिर भी लोग बहुत तरह की बात बोलते हैं.

मैं प्रवासी शब्द का पक्षधर नहीं

प्रवासी शब्द पर अपना स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि जो लोग बाहर से आए, जिनको प्रवासी कहते हैं, मैं प्रवासी शब्द का पक्षधर नहीं हूं. मैं शुरू से कहते आया हूं कि देश एक है और इसके अंदर आवागमन करने वाले को प्रवासी कहना उचित नहीं है. हर किसी का यह अधिकार है. सारे लोग जाते हैं. बिहार में क्या दूसरे राज्य के लोग नहीं हैं? लोगों को ठीक से मालूम नहीं है या पता नहीं है. केरल और महाराष्ट्र के लोग बिहार में हैं की नहीं हैं ? कुछ लोगों को ठीक से पता नहीं है.

जनता मालिक है, उसे ही तय करना है

सीएम नीतीश के कहा कि सभी आते-जाते हैं, लेकिन जब उन्हें परेशानी हुई तो सरकार ने उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की. सबके लिए अलग-अलग व्यवस्था की. उनपर प्रति व्यक्ति 5300 खर्च किया. केंद्र ने भी बहुत मदद की. लेकिन लोगों को मालूम कुछ रहता नहीं है, केवल बात करते हैं. तो एक बात है कि हमलोगों का काम है सेवा करना और अपने काम के आधार पर जनता के बीच दोबारा जाकर उनकी सेवा करने का अवसर मांगेंगे. जनता मालिक है, उनको तय करना है.

कुछ लोगों की बातों पर आती है हंसी

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा किस-किस तरह का बयान दिया जाता है. मुझे तो आश्चर्य होता है. आज तो मैंने अखबार में देखा जिसका जेडीयू से कोई रिश्ता नहीं है, उसने आज खत दिया है कि आरजेडी जॉइन कर लिया. वो जेडीयू में है ही नहीं लेकिन फ़ोटो छपा है. कुछ चीजों को देखकर मुझको दुख नहीं होता है. सवेरे मेरी आदत है अख़बार पढ़ने की तो जब ऐसा करता हूं तो कुछ चीजों को देखकर हंसी आती है. लेकिन कोई क्या बोलता है इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है. हमलोग मिलकर काम कर रहे हैं. मौका मिला तो आगे भी वही करेंगे.

बयानों में मेरी कोई रूचि नहीं

एलजेपी और चिराग से संबंधित सवालों पर कहा कि कौन क्या कहता है, इसमें मेरी कोई रूचि नहीं है, जिसको जो मन है बोलता रहे. लेकिन रामविलास पासवान जी जल्द स्वस्थ हों ये हम सब चाहते हैं. उनसे हमारा पुराना लगाव है. लेकिन आप पूछ रहे मुझसे तो यह बताएये रामविलास पासवान जी क्या राज्यसभा बिना जेडीयू के मदद के पहुंचे? कितना सीट है बिहार विधानसभा में ? केवल दो ही है. बीजेपी और जेडीयू ने ही टिकट देकर उन्हें राज्यसभा पहुंचाया, बातों से मुझे कोई मतलब नहीं है. हमलोग हमेशा से सहयोग करते रहे हैं. लेकिन किसी के मन में क्या बात है इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget