एक्सप्लोरर

BJP की 'A' टीम बनने के लिए मुकेश सहनी तैयार, संजय जायसवाल पर पलटवार, शर्त रखी, चिराग का भी नाम लिया

Mukesh Sahni Attacks Sanjay Jaiswal: शनिवार को मुकेश सहनी ने प्रेसवार्ता के दौरान संजय जायसवाल पर निशाना साधा. बीजेपी के साथ आने को लेकर कई शर्तें भी रखी. साथ ही चिराग पासवान को लेकर भी निशाना साधा.

पटना: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने शनिवार को बीजेपी नेता संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) पर हमला बोलते हुए पलटवार किया. उन्होंने सहनी की पार्टी को जेडीयू का बी टीम कहे जाने पर कहा कि वो एक शर्त पर बीजेपी के भी ए टीम बन सकते हैं. अगर पार्टी निषादों को आरक्षण दे तो वो ऐसा करेंगे. वहीं बंगला खाली कराने के विवाद पर चिराग का नाम लिया और कहा कि बीजेपी ने चिराग को बाहर किया था और अब बीजेपी नेता मेरे पीछे पड़े हैं. संजय जायसवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. इसलिए वो कुछ भी बयान दे रहे.

'सड़क छाप पार्टी के अध्यक्ष जैसा बयान दे रहे'

मुकेश सहनी ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इतनी बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान किसी सड़क छाप पार्टी के अध्यक्ष का बयान लग रहा. बीजेपी एक अति पिछड़े के बेटे को सड़क पर लाने के लिए बेचैन है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं और प्रदेश के नेता एक पिछड़े को घर से बाहर निकालकर सड़क पर लाना चाहती है. इससे पहले भी बीजेपी चिराग पासवान को घर से निकाल चुकी है. उन्होंने कहा कि वीआईपी संघर्ष के रास्ते पर चल रही है. कहा कि उन्होंने सरकार से एक महीने का समय बंगला खाली करने के लिए मांगा है. अभी 30 गुना अधिक फाइन दे रहे हैं. सहनी को मुख्यमंत्री नीतीश के गुर्गे कहने वाली बात पर कहा कि वीआईपी को जेडीयू का बी टीम बता रहे. मैं तो कहता हूं कि बीजेपी निषादों को आरक्षण दे फिर वीआईपी बीजेपी की ए टीम बन जाएगी.

'संजय जायसवाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है'

सहनी आगे बोले कि संगठन सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. इसी नीति का परिणाम है कि सर्वण समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मैं संजय जायसवाल के सपने में आता हूं यह तो मुझे पता था, लेकिन अब वे बेचैन भी होने लगे हैं, यह नहीं पता था. उन्होंने कहा कि अब वे उलजुलूल ज्ञान देने लगे हैं जिससे उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं लगती. सवालिया लहजे में सहनी ने कहा कि आखिर जायसवाल जी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? घर, बंगले का लालच नहीं है. इस संघर्ष में हमने बिहार में लाखों लोगों के दिल में घर बना लिया है.

'मुंह खुलवाया तो भूचाल आ जाएगा'

सहनी ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी के नेता उनका मुंह नहा खुलवाएं. अगर मुंह खुल गया तो भूचाल आ जाएगा. उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि वहां सवर्ण समाज के नीलाभ कुमार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. जनता जरूर उनको पसंद करेगी. ये सारी बातें मुकेश सहनी ने प्रेस वार्ता के दौरान एक कार्यक्रम में कही.

यह भी पढ़ें- Watch: गजराज के सामने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने झुकाया सिर, हाथी ने इस अंदाज में दिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget