एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार सरकार में पद नहीं चाहते उपेंद्र कुशवाहा, कहा- JDU अध्यक्ष ही बने रहना, सुधाकर मामले पर भी बोला

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह मामले पर कहा कि आरजेडी के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया है कि इस पर कार्रवाई करें. कहा कि पूर्व मंत्री की भाषा बिल्कुल गलत है.

पटना: बिहार में जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha)  ने शुक्रवार को आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह मामले को लेकर कई बातें कहीं हैं. साथ ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मुख्यमंत्री फेस होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके अलावा बिहार सरकार में पद न मिलने को लेकर भी बयान दिया है. कुशवाहा बीते दो सालों से जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं. उनसे सरकार में शामिल न होने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उनकी कभी ऐसी कोई इच्छा नहीं रही है. उन्होंने शुरू में ही कह दिया था कि उनको बिहार सरकार में कोई पद नहीं चाहिए. वहीं सुधाकर मामले पर आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं को आग्रह करने की बात कही. साथ ही सीएम फेस पर कुछ खास बात नहीं की.

पद पाने की कोई इच्छा नहीं है

शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में सरकार में किसी भी पद पर शामिल न होने की बात पर कहा था कि मुझे सरकार में कोई पद नहीं लेना है. इस बात के लिए मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अपने नेता नीतीश कुमार को भी कहा था. वह भी कह चुके हैं तो फिर इस बात पर कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. नीतीश कुमार द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बताने पर कहा कि ये हमारी पार्टी के नेता का निर्णय है. इस पर कोई टीका टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा. जब पूछा गया कि सुधाकर सिंह आपके नेता नीतीश पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह बात सही है. इसको लेकर मैंने ट्वीट भी किया है और बयान भी दिया है कि यह गलत हो रहा है. हमारे नेता जिनको बिहार के लोग चाहते हैं. उन पर इस तरह की बयान बाजी ठीक नहीं है.

सुधाकर सिंह को लेकर प्रतिक्रिया

आगे कहा कि हमने आरजेडी के शीर्ष नेताओं से भी आग्रह किया है कि इस पर कार्रवाई करें और उनका भी कार्रवाई करने का बयान आया है. उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया कि ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार को देश भ्रमण के लिए भेजकर बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात हो रही हो. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. हमें नहीं लगता है कि सुधाकर सिंह इन  सब बातों को सोच का  टिका टिप्पणी कर रहे है. आरजेडी के शीर्ष नेता को लिखा है कि वो इन पर संज्ञान लें.

यह भी पढ़ें- ‘तेजस्वी ने PM मोदी से मांगी थी मदद’, BJP विधायक बचौल का बड़ा दावा, कहा- जांच से बचने के लिए लगाई थी गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget