एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कुशेश्वरस्थान पहुंचे तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- सड़कों की हालत देख ली तो आएगी शर्म

तेजस्वी यादव ने कहा था, " तारापुर हो या कुशेश्वरस्थान, हम शुरुआत से ही कह रहे हैं कि जनता दोनों जगह से आरजेडी के पक्ष में मतदान करेगी और दोनों जगह से हमें ही आशीर्वाद देगी."

पटना: बिहार विधानसभा उपचुनाव (Bihar Assembly By-Election) को लेकर प्रचार का सिलसिला जारी है. 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर सभी पार्टियों के नेता और उम्मीदवार जनता को अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं. इसी क्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गुरुवार को दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. वहीं, क्षेत्र की जनता से बातचीत की.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

वहीं, उन्होंने क्षेत्र के सड़कों की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है.  उन्होंने कुशेश्वरस्थान दौरे का एक वीडियो शेयर कर कहा, " कुशेश्वरस्थान विधानसभा में सड़कें आखिरी बार आरजेडी (RJD) शासनकाल में ही बनी थी. बीते 16 सालों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और यहां 16 सालों से इनके विधायक. लेकिन सड़कें इतनी खराब हैं कि हेलिकॉप्टर वाले हवाई नेता नीतीश कुमार आसमान से नीचे झांक भी लेंगे तो शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे."

 

बता दें कि कुशेश्वरस्थान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तारापुर विधानसभा के तीन दिवसीय दौरे पर थे. वहां से लौटने के बाद वे दरभंगा पहुंचे हैं. कुशेश्वरस्थान जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरजेडी उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीतने वाली है.

जीतने से कोई नहीं रोक सकता

तेजस्वी यादव ने कहा था, " तारापुर हो या कुशेश्वरस्थान, हम शुरुआत से ही कह रहे हैं कि जनता दोनों जगह से आरजेडी के पक्ष में मतदान करेगी और दोनों जगह से हमें ही आशीर्वाद देगी. हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता. सौ प्रतिशत हम कह सकते हैं कि हमारी जीत होगी. अभी हमने तारापुर का दौरा किया है. अब हम कुशेश्वर स्थान जा रहे हैं और वहां से भी जो फीडबैक मिल रहा है, लोगों में हमारे प्रति काफी उत्साह है. वहीं, सरकार के प्रति काफी गुस्सा है."

उन्होंने कहा था, " जनता कह रही है कि नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. ब्लॉक से लेकर थाने तक बिना घूस के कोई काम नहीं होता. लोगों में काफी आक्रोश है. बीजेपी ने 19 लाख रोजगार का वादा किया था. एक साल बीत गया लेकिन अब तक एक भी व्यक्ति को जॉब नहीं मिला है."

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पूर्णिया में दिखने लगा नदियों का रौद्र रूप, चंद सेकेंड में पानी में समा गया आंगनबाड़ी केंद्र

Ram Nath Kovind in Patna: नीतीश कुमार की ओर से बिहारी बोलने पर गदगद हुए रामनाथ कोविंद, कहा- बिहार से पुराना रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव से हुई बातचीत पर अख्तरुल ईमान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget