एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'रिंटू सिंह हत्याकांड' पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव? पूछा- लेसी सिंह को कौन बचा रहा, नीतीश कुमार चुप क्यों?

Rintu Singh Murder Case: तेजस्वी ने कहा कि रिंटू सिंह ने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई और हत्या हो गई. पर्याप्त साक्ष्य के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया.

पटनाः पूर्णिया के बनमनखी में हुए रिंटू सिंह हत्याकांड (Rintu Singh Murder) को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर खूब बरसे. वे राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में लगातार सुनने को मिलता है कि ‘हमारी सरकार किसी को बचाती नहीं, फंसाती नहीं’ फिर इस मामले में गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

तेजस्वी ने कहा कि रिंटू सिंह हत्याकांड में सारे सबूत होने के बावदूज अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. एफआईआर कॉपी में साफ तौर पर लिखा है और जो आरोपी है उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं. इसके बाद भी क्यों कोई निर्णय नहीं लिया गया. सीसीटीवी फुटेज में सब दिख रहा है कि कब कैसे पूरी घटना हुई. गोली मारने वाला लेसी सिंह का भतीजा है जिसका नाम अठिया है जो गोली मारने के बाद दोबारा जाता है कि आदमी मरा या नहीं, इतना कॉन्फिडेंस है.

यह भी पढ़ें- Bihar Teachers Recruitment: बिहार में सवा लाख Teachers की होगी बहाली, जानें किन विषयों के शिक्षकों को मिलेगा मौका

‘सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी असर नहीं’

सरकार पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि रिंटू सिंह ने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई और हत्या हो गई. आखिर लेसी सिंह को कौन बचा रहा है? ये तो आतंक राज है, पूरे राज्य में तबाही है और इसपर मुख्यमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. विधानसभा में भी लिखकर दिया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. सुप्रीम कोर्ट बालिका गृह कांड में फटकार लगाई फिर भी सरकार के रवैये में कोई सुधार नहीं है.

इधर रिंटू सिंह की पत्नी ने कहा, “हमको सुरक्षा चाहिए, कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए. मंत्री का भतीजा आकर गोली मार रहा है खुलेआम. आखिर क्यों नहीं पकड़ा गया, जहां तक बात है लेसी सिंह की तो ये सारा उनके ही संरक्षण में किया गया है कोई और नहीं करवाया है. जब वो जीवित थे उस समय लेसी सिंह ने खुलेआम उन्हें धमकी दी थी कि घर पर चढ़कर मरवा देंगे. अब इससे बड़ा सबूत क्या है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, VIDEO बनाते रहे लोग, किसी ने छुड़ाया तक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget