एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी का बयान- RJD को जिताने के लिए कांग्रेस लड़ रही चुनाव, बयानबाजी दिखावा, सावधान रहें लोग

सुशील मोदी ने कहा कि जो पार्टी 20 साल से लालू-राबड़ी की पालकी ढो रही है और जिसने चारा-घोटाला, अलकतरा घोटाला पर चुप्पी साधी, वह किस मुंह से आरजेडी के खिलाफ बोल सकती है?

पटनाः बिहार में कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव (Bihar By-Election) हो रहा है. कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. इसको लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस खुद जीतने के लिए नहीं, बल्कि आरजेडी को जिताने के लिए लड़ रही है. महागठबंधन के दोनों बड़े दलों के बीच तीखी बयानबाजी केवल दिखावा है. चुनाव बाद दोनों फिर एक सुर में बोलने लगेंगे.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का अस्तित्व आरजेडी के बचे-खुचे जनाधार के भरोसे है. जो पार्टी 20 साल से लालू-राबड़ी की पालकी ढो रही है और जिसने चारा-घोटाला, अलकतरा घोटाला और रेलवे होटल के बदले जमीन घोटाला तक पर चुप्पी साधी, वह किस मुंह से आरजेडी के खिलाफ बोल सकती है? आरजेडी-कांग्रेस केवल एनडीए के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. लोगों को इस नूरा-कुश्ती से सावधान रहना चाहिए.

दोनों सीटों से आरजेडी और कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार

गौरतलब हो कि बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है. कांग्रेस ने तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आरजेडी ने तारापुर से अरुण कुमार साह और कुशेश्वर स्थान से गणेश भारती को टिकट दिया है.

गठबंधन में होते हुए भी कांग्रेस इसलिए अलग चुनाव लड़ रही है क्योंकि आरजेडी ने कुशेश्वर स्थान और तारापुर से अपना उम्मीदवार उतार दिया था. वहीं, कांग्रेस का कहना था कि कुशेश्वर स्थान उसकी परंपरागत सीट है इसलिए वह सीट उसे दी जाए. जब ऐसा नहीं हुआ तो दोनों सीटों से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतार दिया. इसको लेकर दोनों पार्टियों की ओर से बयानबाजी होती रही है. इसी को लेकर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बयानबाजी केवल दिखावा है. आरजेडी को जिताने के लिए कांग्रेस ऐसा कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारी बाबू के अंदाज में दिखे चिराग पासवान, चुनावी सभा में भरी हुंकार, थके तो खाया सत्तू, मिर्च और प्याज

वोटरों को रिझाने के लिए मुखिया प्रत्याशी ने लुटाए नोट, नामांकन के बाद खुलेआम बांटे पैसे, वीडियो VIRAL

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget