एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- नीतीश सरकार के एक फैसले से चार लाख लोगों का नया साल अच्छा हो सकता है

Sushil Modi Statement: इन दिनों शराबबंदी को लेकर सुशील कुमार मोदी नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. सुशील मोदी ने एक बार फिर रविवार को नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: नए साल के मौके पर बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने रविवार को बिहार की जनता को नव वर्ष 2023 की बधाई दी और आशा प्रकट की कि सन् 2023 उथल-पुथल के बावजूद बड़े सकारात्मक बदलाव का साल होगा. वहीं, शराबबंदी के मुद्दे पर सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी (BJP) की मांग को स्वीकार कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस साल शराबबंदी (Liquor ban in Bihar) से जुड़े वे मुकदमे वापस लेंगे, जिसके कारण चार लाख लोगों को जेल जाना पड़ा. इस एक फैसले से चार लाख लोगों का नया साल अच्छा हो सकता है. 

बिहार में नीतीश कुमार को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी- सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि इस साल बिहार में नीतीश कुमार को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी, महागठबंधन के कई लोग एनडीए से जुड़ेंगे, शराबबंदी की समीक्षा करनी पड़ेगी और देश के 9 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी फिर सरकार बनाएगी. आगे उन्होंने कहा कि समझौते के तहत लालू प्रसाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंपने के लिए नीतीश कुमार को बाध्य करेंगे. नीतीश कुमार ने 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा से जेडीयू और महागठबंधन के भीतर जो बौखलाहट पैदा की, उसकी प्रतिक्रिया इसी साल देखने को मिलेगी. 

'शराबबंदी पर सरकार समीक्षा के लिए बाध्य होगी'

बीजेपी नेता ने कहा कि इस साल नीतीश कुमार को हाईकोर्ट के दबाव में तथाकथित पिछड़ा वर्ग आयोग की वह रिपोर्ट सार्वजनिक करनी पड़ेगी, जो आनन-फानन में मनमाने ढंग से तैयार कर रख ली गई है. वहीं, सरकार जहरीली शराब से मौत की घटनाओं के दबाव में शराबबंदी लागू करने के तौर-तरीकों की समीक्षा के लिए बाध्य होगी.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar ने नये साल के पहले दिन RSS पर बोला हमला, कहा - 'आजादी की लड़ाई में उनका कोई योगदान नहीं' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget