एक्सप्लोरर

राष्ट्रगान को लेकर CM नीतीश के खिलाफ जारी है RJD का पोस्टर वार, कहा- 'जन गण मन नहीं, कुर्सी-कुर्सी...'

Bihar Politics: आरजेडी राष्ट्रगान के मुद्दे को लगातार सुर्खियों में बनाए रखना चाहती है. सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बयानबाजी और पोस्टर वार किया जा रहा है.

Bihar News: ‘राष्टगान’ मामले पर बिहार में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है. आरजेडी का पोस्टर वार लगातार जारी है. आज आरजेडी कार्यालय के बाहर एक अलग पोस्टर लगाया गया है जिसमें लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान बज रहा है, पोस्टर में कई लोगों की तस्वीर लगाई गई है और लोग खड़े होकर राष्ट्रगान "जन गण मन अधिनायक जय हे" गा रहे है. पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा कार्टून बनाया गया है, जिसमें उन्हें डांस करते हुए दिखाया गया है. पोस्टर मे नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा गया है "जन गण मन अधिनायक जय हे नहीं,कुर्सी कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे"

राष्ट्रगान को चुनावी मुद्दा बनाने की फिराक में RJD
आरजेडी राष्ट्रगान के मुद्दे को लगातार सुर्खियों में रखना चाहती है. इसी वजह से बयानबाजी, विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ अलग-अलग तरह के पोस्टर वार भी किए जा रहे हैं. शनिवार को भी आरजेडी कार्यकर्ताओं की ओर से पोस्टर वार किया गया था जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर लगी दिखाई गई थी जिसमें लिखा था "नायक नहीं मैं खलनायक हूं" शनिवार दोपहर को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया गया था. आरजेडी नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को चुनावी मुद्दा बनाने की फिराक में जुट गई है.

तेजस्वी ने नीतीश को स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी घेरा 
बिहार विधानसभा चुनाव में अभी करीब 8 महीने का वक्त है. ऐसे में आरजेडी यह समझ रही है कि नीतीश कुमार की सेहत के मुद्दे को जिंदा रखने के लिए लगातार आंदोलन जरूरी होगा और विपक्ष के लिए यह मुद्दा कारगर साबित हो सकता है. क्योंकि राष्ट्रगान के मामले के पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कई बार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर हमला करते रहे हैं. कई बार उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में चले गए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री के बिगड़े स्वास्थ्य पर सीधा हमला करके जनता के बीच जाने के लिए विपक्ष कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है. आरजेडी पोस्टर तथा बयानों के जरिए इसे जिंदा रखना चाहती है.

यह भी पढ़ें: नालंदा में परीक्षा में फेल होने का भय दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget