एक्सप्लोरर

नालंदा में परीक्षा में फेल होने का भय दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: नालंदा पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस मामले में आगे जांच में जुटी है ताकि पता लग सके कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है.

Bihar News: बिहार के नालंदा में परीक्षा में फेल होने का डर दिखाकर छात्रों के अभिभावकों से ठगी करने वाले एक साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. साइबर थाना पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों के माता-पिता को कॉल कर उन्हें बच्चों के फेल होने की बात कहकर डराते थे और उसके एवज में पैसे की मांग करते थे.

पुलिस की गिरफ्त में आए ठग गिरोह के सदस्यों की पहचान अमन कुमार, शिशुपाल कुमार, विश्वकर्मा कुमार रसलपुर एकंगरसराय और राजीव कुमार निवासी मलवा, अस्थावां के निवासी हैं. 

अभिभावकों से वसूलते थे मोटी रकम
साइबर थाना अध्यक्ष डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि ये अपराधी छात्रों की परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी इकट्ठा कर उनके अभिभावकों को फोन किया करते थे. गिरोह के सदस्य पहले उन छात्रों के नाम और फोन नंबर इकट्ठा करते थे, जिन्होंने मैट्रिक या इंटर की परीक्षा दी थी, इसके बाद वे छात्रों के माता-पिता को फोन कर यह कहते थे कि उनके बच्चे परीक्षा में फेल हो सकते हैं. ठग दावा करते थे कि वे रिजल्ट में बदलाव करा सकते हैं या फिर परीक्षा में पास कराने के लिए मदद कर सकते हैं इसके बदले वे अभिभावकों से मोटी रकम वसूलते थे.

कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद
गिरोह के खिलाफ कई अभिभावकों ने साइबर पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई थीं. पुलिस को जब इन शिकायतों की जांच के दौरान इन फोन नंबरों की सत्यता का पता चला तो आरोपितों की तलाश शुरू हुई. गहन छानबीन के बाद साइबर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

‘अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत’
डीएसपी ज्योति शंकर ने कहा कि अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है अगर कोई इस तरह की कॉल करके पैसे मांगता है तो तुरंत साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत करें. उन्होंने यह भी कहा की परीक्षा के नतीजे पूरी तरह पारदर्शी होते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: पटना में पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़, 3 घंटे तक हुई गोलीबारी, 2 लाख के इनामी सहित 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget