एक्सप्लोरर

‘सुशासन के राज में अपराधियों के...’, RJD सांसद मीसा भारती का नीतीश सरकार पर निशाना

Bihar Politics: RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को टिकट देकर विधायक बनाया था. उन्हीं की गोशाला से मुख्यमंत्री के लिए दूध जाता था.

Bihar News: मोकामा गोलीकांड को लेकर विपक्ष लगातार बिहार की एनडीए सरकार पर हमलावर है. मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बीते शुक्रवार को बाढ़ सिविल कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी मामले पर जमकर राजनीति हो रही है. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद मीसा भारती ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, जिन्हें सुशासन बाबू भी कहा जाता है. उनके सुशासन के राज में अपराधियों के हौंसले किस तरह बुलंद हैं.

‘कहीं न कहीं पूरी दाल ही काली है’
RJD सांसद ने आगे कहा कि आप (अनंत सिंह) विधायक रहे हैं अभी वर्तमान में उनकी पत्नी विधायक हैं. किस तरह से आप हथियार ले जाकर गोलीबारी करते हैं. एक तरह से ये गोलीकांड पारिवारिक मामला है. दोनों एक ही गुट के लोग हैं ये मामला प्रशासन को उजागर करना चाहिए. एक तरफ जहां सोनू-मोनू गैंग की गिरफ्तारी हुई है. अनंत सिंह ने सरेंडर किया है कहीं न कहीं पूरी दाल ही काली है. तभी तो एक विधायक के पति को सरेंडर करना पड़ रहा है. 

मीसा भारती ने कहा कि अगर विपक्ष मामले को उठा रहा हैं तो ये लोग (एनडीए नेता) 20 साल पीछे की बात करते हैं. घटना आज घटी है तो आज की बात करनी चाहिए. आज की सरकार और आज के पुलिस प्रशासन से हम तो सवाल पूछेंगे. 

‘गोशाला से मुख्यमंत्री के लिए दूध भी जाता था’
वहीं सांसद से पूछा गया कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कह रहे हैं कि अनंत सिंह को टिकट तो आरजेडी ने ही दी दिया था. इसपर उन्होंने कहा कि पहले तो अनंत सिंह को विधायक ललन सिंह ने ही बनाया था ना, इस प्रदेश के जो मुख्यमंत्री हैं जिन्हें सुशासन बाबू कहा जाता है उन्हीं ने टिकट देकर अनंत सिंह को विधायक बनाया था. उन्हीं की गोशाला से मुख्यमंत्री के लिए दूध भी जाता था. तेजस्वी ने अगर अनंत सिंह और उनकी पत्नी को टिकट दिया तो ललन सिंह प्रचार में क्यों गए?  केंद्रीय मंत्री को अनंत सिंह और उनकी पत्नी का प्रचार नहीं करना चाहिए था. 

यह भी पढ़ें: बिहार में गणतंत्र दिवस के दिन भी कम नहीं ठंड, 9 जिलों में येलो और तीन में कोल्ड-डे का अलर्ट, कल बारिश की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget