एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विपक्षी एकता पर आया RJD का बयान, CM नीतीश कुमार को बनाया जाएगा सभी दलों का संयोजक

Lok Sabha Election 2024: आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बुधवार को बयान दिया. भाई वीरेंद्र ने कहा कि देश के हर लोगों का संकल्प है कि बीजेपी मुक्त सरकार बने.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद विपक्षी एकता को लेकर लालू यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से बयान आया है. आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र (RJD Bhai Virendra) ने बुधवार को बयान दिया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को सभी दल के संयोजक के रूप में अधिकृत किया जाएगा. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली में हैं और वो भी काम कर रहे हैं.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल के नेताओं का फोन नीतीश कुमार को आया था. मुख्यमंत्री कल (मंगलवार 11 अप्रैल) पहल करने के लिए दिल्ली चले गए. भाई वीरेंद्र ने कहा- "हमको लगता है कि देश के सभी विपक्षी दल के लोग एक मंच पर आएंगे और देश के हर लोगों का संकल्प है कि भाजपा मुक्त सरकार बने. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका नेतृत्व कर रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी भी नीतीश कुमार को दी जाएगी."

'बीजेपी से देश के लोकतंत्र को खतरा'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि देश से बीजेपी का खात्मा आवश्यक है क्योंकि बीजेपी से देश के लोकतंत्र को खतरा है. संविधान पर खतरा है. न बेरोजगारों को रोजगार मिल पा रहा है न किसानों के खेतों में पानी मिल रहा है. महंगाई खत्म नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का जाना जरूरी है क्योंकि ये अंग्रेजों के दलाल हैं. फूट डालो और राज करो की नीति पर पार्टी चलती है, इसलिए इनको हटाया गया.

तेजस्वी यादव से ईडी, सीबीआई की पूछताछ पर आरजेडी नेता ने कहा कि यह खेल 30 वर्षों से चल रहा है. कहा कि ईडी और सीबीआई संवैधानिक संस्था है और इसका दुरुपयोग बीजेपी के लोग कर रहे हैं लेकिन इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि इसमें निश्चित रूप से जीत हमारी है. तेजस्वी यादव की होगी. इससे कोई घबराहट में नहीं है.

नई शिक्षक नियमावली पर क्या कहा?

शिक्षक बहाली की नई नियमावली पर बीजेपी सवाल कर रही है इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्ता पर ध्यान दे रही है. नियोजित शिक्षक के साथ कोई अन्याय नहीं होने जा रहा है. जो नियोजित शिक्षक हैं वो रहेंगे, लेकिन जो नियमावली में बदलाव किया गया है शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए किया गया है.

यह भी पढ़ें- Watch: विपक्षी एकता पर होने वाला है फैसला! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिले CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget