एक्सप्लोरर

Bihar News: बदली सरकार... शुरू हो गया पोस्टर वार, RJD के खिलाफ लिखा गया- 'डूबता बिहार... उड़ता परिवार'

Bihar Poster War: पटना के पुनाइचाक, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर और डाक बंगला चौराहे पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. इसके जरिए लालू परिवार पर हमला किया गया है.

पटनाबिहार में सरकार बदली और राजधानी पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है. एक तरफ आरजेडी सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को घेरने के प्रयास में जुटी है और अपने काम का क्रेडिट ले रही है तो वहीं एनडीए की ओर से भी पोस्टर के जरिए वार किए जा रहे हैं. रविवार (28 जनवरी) की शाम राजभवन में शपथ ग्रहण हुआ तो देर रात शहर को भी पोस्टर से पाट दिया गया. पटना के पुनाइचाक, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर और डाक बंगला चौराहे पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर लालू परिवार पर हमला किया गया है.

इस पोस्टर में लालू परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें लगाई गई हैं जो 1974 के आंदोलन के आसपास की हैं. उस वक्त लालू परिवार एक छोटे क्वार्टर में रहता था. लालू परिवार की स्थिति काफी ठीक नहीं थी. तस्वीरों में दिख रहा है कि राबड़ी देवी अपनी बेटियों के साथ कुछ-कुछ काम कर रही हैं तो लालू प्रसाद यादव चौकी पर बैठकर अपने बच्चों को गोद में लिए हुए हैं. एक तस्वीर वर्तमान स्थिति की भी लगाई गई है जिसमें तेजस्वी यादव केक काट रहे हैं. साथ में एक आलीशान भवन की तस्वीर लगाई गई है. पोस्टर के बीच में लिखा गया है "फर्श से अर्श तक". इस तस्वीर में सबसे ऊपर लिखा गया है, "चिंता बिहार का नहीं परिवार का, डूबता बिहार उड़ता परिवार."

पोस्टर पर लगाने वाले का जिक्र नहीं

हालांकि पोस्टर किस पार्टी ने लगाया है इसका जिक्र नहीं किया गया है. इस पोस्टर के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि लालू प्रसाद यादव ने शुरू से अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया है. यही वजह है कि लालू पर परिवारवाद को लेकर हमले किए जाते हैं. बीते 24 जनवरी को नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर कहा था कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. उन्हीं के आदर्शों पर वह चल रहे हैं. उन्होंने भी अपने परिवार को नहीं बढ़ाया है, लेकिन कुछ लोग तो परिवार को ही बढ़ाने में लगे रहते हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार में सियासी भूचाल भी आया था और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके हमला भी किया था. हालांकि कुछ घंटे बाद रोहिणी आचार्य ने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था. 

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में 'SS' ने पैदा किया था संकट, अब NDA में सता रहा इसका डर! क्या करेंगे नीतीश कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget