एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी के गढ़ में नित्यानंद राय की हुंकार, बोले- अब आतंकियों को बिरयानी नहीं गोलियां खिलाई ...

Nityanand Rai News: मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने नया भारत सबके सामने प्रस्तुत किया है. मंत्री पूर्व विधायक स्व नारायण सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर औरंगाबाद पहुंचे थे.

औरंगाबाद: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत के तरफ अब नापाक इरादों से देखने वालों को बिरयानी नहीं गोली खिलाई जाती है. यह बात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ बारुण में पूर्व विधायक स्व नारायण सिंह की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही.

नित्यानंद राय ने कहा आज का भारत 21वीं सदी का भारत है जहां दोस्तों के साथ दोस्ती और दुश्मनों के साथ उसी के अंदाज में बात की जाती है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का इतिहास उलट कर देख लीजिए. यहां पहले सीरियल ब्लास्ट हुआ करते थे. बेकसूर लोगों की जान जाती थी. लेकिन अब भारतीय सैनिक एक गोली में चार चार आतंकियों को मार गिराते हैं. ऐसी ताकत और साहस आज सेना में भरे गए हैं. 

कश्मीर को खाली कर रहे आतंकी 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ही जलवा है जहां आतंकी भय से कश्मीर को खाली कर रहे हैं. पूर्व की सरकार और मौजूदा सरकार के समय वहां का क्या नजारा है किसी से छुपी नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ''पूर्व की सरकार में सैनिक पीट जाते थे लेकिन बंदूक नहीं उठाते थे. मगर आज आतंकियों की सोच से पहले ही हमारे जवान उनकी सीने में गोली दाग देते है. अब सेना के जवानों के ऊपर पत्थर नहीं फूल फेंके जाते हैं. क्योंकि केंद्र सरकार ने नया भारत सबके सामने प्रस्तुत किया है.''

इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अपना संबोधन कर रहे थे उधर यह बात भी काफी चर्चित हुई कि जिस विधायक के पिता की पुण्यतिथि समारोह थी वह इसमें शामिल नहीं हुए. हालांकि विधायक के भाई इस समारोह में शामिल थे और कार्यक्रम में उनकी सहभागिता भी थी. गौरतलब है कि पूर्व विधायक स्व नारायण सिंह के दो बेटे भीम कुमार और उदय कुमार हैं. भीम कुमार पहले नबीनगर विधानसभा से राजद के कोटे से विधायक थे. लेकिन अब उनका क्षेत्र बदला और वे गोह से विधायक चुने गए. 

चर्चा है कि आयोजन में बीजेपी के अधिकतर लोग शामिल थे और भीम कुमार के भाई उदय बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर नबीनगर विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. बस यही कारण है कि विधायक भीम पार्टी के एजेंडे को देखते हुए अपने पिता के पुण्यतिथि में मौजूद नहीं रहे. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: 'मिट्टी में मिला देंगे', बिहार बीजेपी अध्यक्ष का नीतीश कुमार पर करारा हमला, 'योगी स्टाइल' में दे डाली ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget