एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या CM नीतीश कुमार के फैसले से नाखुश हैं RCP सिंह? जानें क्यों उठ रहा है ये सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जब आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बने थे तो उन्हें सार्वजनिक तौर पर बधाई नहीं दी थी. इस बात पर काफी बवाल भी हुआ था. तभी उपेंद्र कुशवाहा ने मामले में सफाई दी थी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा. दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. हाल ही में केंद्रीय मंत्री बने आरसीपी सिंह की जिम्मेदारी मुंगेर सांसद ललन सिंह को सौंप दी गई है. अब ललन अपने सूझबूझ से पार्टी को मजबूत करेंगे और उसे नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे. 

नीतीश कुमार का जिक्र नहीं किया

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेता ललन सिंह को बधाई दे रहे हैं. लेकिन केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के फैसले से शायद खुश नहीं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दी. ट्विटर पर एक के बाद एक कुल छह ट्वीट किया. लेकिन किसी ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र नहीं किया. 

आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा, " प्रिय साथियों, जेडीयू मेरे लिए पार्टी मात्र नहीं बल्कि यह मेरे लिए जीवन का पर्याय बन चुकी है. सुबह उठने से लेकर रात सोने तक मेरी हर सांस पार्टी और पार्टी के साथियों से जुड़ी होती है. लेकिन दल हो या जीवन, हमारी और आपकी भूमिका समय-समय पर बदलती रहती है. बदलाव जीवन और प्रकृति का नियम है, जिसे हम बदल नहीं सकते. लेकिन जो हमारे हाथ में है और जिसकी बाद में चर्चा होती है, वो यह कि हमने अपनी जिम्मेदारी कितनी खूबसूरती और शिद्दत से निभाई."

केंद्रीय मंत्री ने कहा, " पार्टी ने मुझे जब जो जिम्मेदारी दी, उसे मैंने अपना सौ प्रतिशत दिया और अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा और चेतना दल को आगे बढ़ाने में लगाई. हमारे नेता का सिर हमेशा ऊंचा रहे और उनका काम सरजमीन तक पहुंचे, हमेशा पूरी तत्परता से इस कोशिश में लगा रहा. मुझे कहने में कोई संकोच नहीं कि मेरे हर काम की सफलता के मूल में आप सभी का विश्वास और साथ रहा है . मेरी हर उपलब्धि में आप सभी बराबर के साझेदार हैं और हमेशा रहेंगे."

केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा, " राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने संक्षिप्त कार्यकाल में और वो भी कोरोना के साये में रहते हुए मैंने दल को नई मजबूती और मुकाम देने की हरसंभव कोशिश की. अब इस दायित्व को ललन बाबू आगे बढ़ाएंगे, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं. अपने दल के लिए और आप सबके लिए मैं जैसे उपलब्ध था, वैसे ही रहूंगा- आजीवन, अविराम. अपने साथ, सहयोग और स्नेह के लिए मेरा आभार और प्रणाम स्वीकार करें."

नीतीश कुमार ने नहीं दी थी बधाई

गौरतबल है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जब आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बने थे तो उन्हें सार्वजनिक तौर पर बधाई नहीं दी थी. इस बात पर काफी बवाल भी हुआ था. तभी मामले में सफाई देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा थी कि लोग बेवजह इस बात को मुद्दा बना रहे हैं. जरूरी नहीं है कि ट्वीट कर ही बधाई दिया जाए. लोग फोन पर भी बातचीत करते हैं. इस बयान के बाद ये मामला शांत हो गया था. लेकिन आरसीपी के ट्वीट ने एक बार फिर इस कयास को हवा दे दी है कि मुख्यमंत्री और उनके बीच दूरी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सांसद ललन सिंह बनाए गए JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

क्या ललन सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना हो गई थी सीएम नीतीश कुमार की मजबूरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget