एक्सप्लोरर

Bihar Politics: PM मोदी के संबोधन पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'अब शायद विपक्ष को…'

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने सेना पर गर्व जताया है. उधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं बल्कि एक नीति है.

Upendra Kushwaha News: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद जारी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अब कम हो गया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोमवार (12 मई, 2025) को पीएम मोदी (PM Modi) ने देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद तमाम राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. आरएलएम (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने सोमवार की रात एक्स पर पोस्ट किया. उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्षी दलों को संदेश दिया है.

मोदी हैं तो सेफ हैं: उपेंद्र कुशवाहा

अपने पोस्ट में कुशवाहा ने लिखा है, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देशवासियों को संबोधित करते हुए दुश्मन देश को स्पष्ट संदेश दिया है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता जहां सेना, नौसेना और वायुसेना के जांबाज सैनिकों के अदभुत कौशल व पराक्रम का परिणाम है वहीं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर लगभग 145 करोड़ देशवासियों का भरोसा और एकजुटता है. "मोदी हैं तो सेफ हैं" में अब शायद विपक्ष को भी कोई शंका नहीं होगी. जय हिंद! जय हिंद की सेना! जय मोदी! जय NDA!"

पीएम मोदी के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं बल्कि एक नीति है." एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, "भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा: प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी."

विपक्ष कर रहा विशेष सत्र बुलाने की मांग

ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद से विपक्ष संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहा है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने यह मांग उठाई है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने तो पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सांसद मनोज झा समेत कई अन्य नेताओं ने भी इस पर राय दी है. विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. तमाम तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने सरकार का पूरा साथ जरूर दिया है. हालांकि जेडीयू ने साफ कहा है कि जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार जरूर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर चर्चा के लिए विशेष सत्र आहूत करेगी. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: देश के नाम पीएम के संबोधन पर JDU का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget