एक्सप्लोरर

BJP News: बीजेपी में शामिल होते ही JDU से पूर्व सांसद मीना सिंह ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- हमने किसी को धोखा नहीं दिया

Bihar Politics: जेडीयू के लिए इन दिनों अच्छा समय नहीं चल रहा है. लगातार जेडीयू नेता पार्टी छोड़ रहे हैं. वहीं, रविवार को जेडीयू से पूर्व सांसद मीना सिंह बीजेपी में शामिल हो गई.

पटना: राजधानी पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर (Samrat Ashoka Convention Center) में रविवार को जेडीयू (JDU) से पूर्व सांसद मीना सिंह (Meena Singh) और उनके पुत्र विशाल सिंह बीजेपी (BJP) में शामिल हुए. इस दौरान पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि सच में देर तो आने में हुई लेकिन हमने किसी को धोखा नहीं दिया. नीतीश कुमार (Nitsih Kumar) का आज भी हम आदर करते हैं लेकिन दो सालों से ऐसा हो गया था कि पार्टी में जाने पर प्रतिक्रिया अच्छी नहीं दिखती है तो जाना ही बंद कर दिया. पार्टी के कार्यक्रम में पूछा नहीं जाता था तो हमने सोचा इस्तीफा दे देना चाहिए. 

सीएम को लगता है पार्टी में लोग आते-जाते रहते हैं- मीना सिंह 

मीना सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के काम का तरीका हमको ठीक नहीं लगा इसलिए हम इस्तीफा दे दिए. नीतीश कुमार को लगता है कि पार्टी में लोग आते-जाते रहते हैं लेकिन अब उनको अफसोस होगा. जहां मान-सम्मान नहीं मिले वहां दोबारा कभी नहीं जाना चाहिए. वहीं, इस दौरान महागठबंधन पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आप उस गठबंधन में थीं जिसने बिहार को बर्बाद किया. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना है. विकास के सभी काम को नरेंद्र मोदी ने तेज गति दी है. 

सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला

इस कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि एक व्यक्ति रात में सपना देखता है कि प्रधानमंत्री बनना है और सुबह गठबंधन तोड़ देता है. आज पूरे बिहार में कोई ऐसा गरीब नहीं है जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने घर और राशन नहीं दिया हो. कभी नीतीश कुमार कहते थे कि क्राइम से समझौता नहीं करेंगे लेकिन आज आप उन्हीं के साथ हैं.

'2024 में बिहार के 40 सीट हम जीत कर दिखाएंगे'

आगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में बिहार के 40 सीट हम जीत कर दिखाएंगे. बीजेपी अकेले अपने दम पर आज सरकार बनाने निकली है तो मीना सिंह का साथ हमें मिला है. वहीं, इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया सहित कई बीजेपी के दिग्गज मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Rohini Acharya सिंगापुर से वीडियो कॉलिंग के जरिए लालू का ले रहीं हालचाल, कहा- 'इस उम्र में भी पिता BJP को दिखा रहे तारे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget