एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मंत्री बिजेंद्र यादव के बयान को CM नीतीश ने किया खारिज, कहा- करते रहेंगे विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

तेजस्वी पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पत्र हमें मिलता ही कहां है. पत्र तो हमसे पहले मीडिया को मिल जाता है. नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि बाढ़ प्रबंधन के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं.

पटना: बिहार सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री के करीबी मानें जाने वाले नेता बिजेंद्र यादव (Bijendra Yadav) ने कहा था कि अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग नहीं की जाएगी. उनके इस बयान के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया था. विपक्ष के नेताओं ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेरना शुरू कर दिया था. लेकिन अपने मंत्री के इस बयान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को खुद ही खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहेंगे. ये हमारी पुरानी मांग है.

नीतीश कुमार ने दी सफाई 

मंत्री बिजेंद्र यादव के बयान को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके बोलने का अपना तरीका है. बहुत दिनों से लगातार यह मांग की जा रही है. लेकिन मांग पूरी नहीं हो रही है. तब उन्होंने विशेष सहायता की बात कही है. वह एक अलग बात है. कांग्रेस की सरकार में विशेष दर्जा का दर्जा दिलाने के लिए कमेटी भी बनी. अब बस इस मामले पर केंद्र को निर्णय लेना है. राज्य का विकास होना चाहिए. इसलिए हम लोग शुरू से यह मांग करते रहे हैं.

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

वहीं, बिहार में बाढ़ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें कोई पत्र नहीं मिला है. इस दौरान तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पत्र हमें मिलता ही कहां है. पत्र तो हमसे पहले मीडिया को मिल जाता है. नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि बाढ़ प्रबंधन के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं. केंद्र की टीम ने भी आ कर मुआयना किया है. 

वहीं, बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के संबंध में उन्होंने कहा कि समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. विधानमंडल परिसर में बोधि वृक्ष लगाया जाएगा और 100 साल पूरे होने के अवसर पर एक स्मृति चिन्ह भी लगाया जाएगा.

सभी पार्टियों के साथ होगी बैठक

इधर, जातीय जनगणना के संबंध में केंद्र सरकार का स्टैंड सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की जाएगी. सब लोगों से बात कर बैठक होगी. राज्य के लिए कुछ करना है और उसके लिए मीटिंग जरूरी है. रोहिणी कोर्ट में हमले के बाद बिहार में न्यायालय और जजों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि यहां सब के लिए सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. कहीं कोई गड़बड़ी होती है, तो उस पर कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा में 30 अक्टूबर को चुनाव, 2 नवंबर को मतगणना, तेज हुई सियासी हलचल

Bihar Crime: रेल स्टेशन मास्टर के घर से नकद सहित आभूषण चोरी, बाजार गई थी पत्नी, पड़ोसी के यहां बच्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget