एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ‘CM नीतीश बिहार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षित कर रहे’, विजय सिन्हा का हमला, कहा- हर तरफ लूट की छूट

Bihar Budget Session 2023: गुरुवार को सदन में बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर चर्चा हुई थी. विजय सिन्हा ने सवाल किया जिसका सरकार जवाब दे रही थी, लेकिन बीजेपी ने बॉयकॉट कर दिया.

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा. गुरुवार की कार्रवाई स्थगित हो चुकी है. इसके बाद सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षित कर रहे हैं. भ्रष्टाचार पर उनका एक शब्द नहीं निकलता है क्योंकि खुद बिहार में भ्रष्टाचारियों की सरकार है.

ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर हमला

कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री से सदन में पूछा था कि बिहार में चाहे जो भी योजना चल रही है उसमें खुलआम लूट मची है. प्रधानमंत्री आवास योजना हो, मनरेगा हो, जल जीलव हरियाली की योजना हो, सात निश्चय के अंदर चल रही योजना हो, सबमें जबरदस्त लूट की छूट है. इस पर स्पष्ट करें कि सरकार कैसे इसे खत्म करेगी तो इस पर वो कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं. कोई जवाब नहीं हैं. वो तो केंद्र के नाम पर रोना रो रहे. भारत सरकार पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार है, लेकिन राज्य सरकार अपना राज्यांश नहीं दे पा रही है. राज्य की गैर जिम्मेदारी और लापरवाही के कारण कई योजना अधूरा पड़ा है.

‘बिहार की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार’

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल चल रहा. वार्ड के सदस्य हो या वार्ड के प्रतिनिधि हों, इन सबको भट्टा मिलता था, वो पैसे तक आजतक नहीं मिले. मंत्री अपने विभाग के विकास के कार्यों की कोई चर्चा नहीं करते हैं, केवल भ्रष्टाचार करते और लोगों को भटकाते हैं. बिहार की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है. सदन में भी इस पर एक शब्द नहीं निकलता है क्योंकि बिहार में भ्रष्टाचारियों की सरकार है. इन सबको नीतीश कुमार संरक्षित कर रहे. सदन में दोनों आवर में सवाल उठा लेकिन किसी ने कुछ जवाब नहीं दिया.

सदन में ग्रामीण विकास विभाग बजट पर हो रही थी चर्चा

बता दें कि गुरुवार को सदन में ग्रामीण विकास विभाग के बजट के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा चल रही थी, इस पर विजय सिन्हा ने अपनी बात रखी थी. इसका जवाब सरकार की ओर से दिया जा रहा था, लेकिन बीजेपी बॉयकॉट करके सदन के बाहर निकल आई. अब मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रही.

यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, लूट की नीयत से किया था घेराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget