एक्सप्लोरर

Bihar Politics: एक्शन मोड में चिराग, पार्टी का नया नाम और सिंबल मिलते ही उपचुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

राजू तिवारी ने को बताया कि एलजेपी (राम विलास) ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है. पार्टी ने इस उपचुनाव में दोनों सीटों पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को उतारा है.

पटना: एलजेपी (LJP) में लंबे समय से चल रहे खींचतान का चुनाव आयोग ने समाधान निकाल दिया. आयोग ने पार्टी को दो हिस्सों में बांटते हुए चिराग पासवान (Chirag Paswan) और पशुपति पारस (Pashupati Paras) को अलग-अलग पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह दे दिया है. इधर, नया नाम और सिंबल मिलने के बाद चिराग एक्शन में दिख रहे हैं. उनकी पार्टी एलजेपी (रामविलास) में बिहार में होने वाले उपचुनाव (Bihar Assembly By-Election) के लिए दावेदारी की है. पार्टी ने तारापुर और कुशेश्वर स्थान दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए हैं. 

पार्टी कार्यकर्ताओं को दी टिकट

इस बाबत पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए पार्टी की ओर से तारापुर विधानसभा के लिए कुमार चंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कुशेश्वर स्थान सुरक्षित विधानसभा सीट पर अंजू देवी को उम्मीदवार बनाया गया है. 

मिली जानकारी अनुसार उक्त सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रत्याशियों के नामों पर गहन चर्चा करते हुए प्रत्याशियों नाम की अनुशंसा केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को की गई, जिस पर केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करते हुए अंतिम मुहर के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को हस्तगत की, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति देते हुए उपचुनाव में भाग लेने वाले दोनों प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई.

जानें कौन हैं दोनों उम्मीदवार? 

ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने उक्त दोनों प्रत्याशियों के नाम घोषणा करते हुए उन्हें पार्टी का सिंबल (हेलीकॉप्टर) दिया. इस अवसर पर राजू तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है. पार्टी ने इस उपचुनाव में दोनों सीटों पर पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उतारा है.

उन्होंने बताया कि तारापुर विधानसभा के लिए चयनित कुमार चंदन पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में युवा प्रकोष्ठ के महासचिव है. जबकि कुशेश्वर स्थान सीट पर अंजू देवी को प्रत्याशी बनाया गया है, जो वर्तमान में जिला सचिव के पद पर कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: हाजीपुर में मछली पकड़ रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, पोखर मालिक ने ही मारकर पानी में फेंका

बिहारः पटना के मलाही पकड़ी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और लोगों में नोकझोंक, पुलिस पर पथराव, शव के साथ प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget