एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का बड़ा बयान, नीतीश कुमार पर कही यह बात

Biahar News: पशुपति पारस ने कहा कि जो भी हुआ वह बिहार के लिए सही नहीं हुआ.यह बिहार के हित के लिए ठीक नहीं है.2020 में जब चुनाव हुए और 43 विधायक उनके दल के चुन कर आए तो भी नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया.

New Government of Bihar: बिहार (Bihar) में सत्ता परिवर्तन हो गया है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने सत्ता संभाल ली है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav RJD) उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. बिहार के इस राजनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने एक बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख पारस ने कहा है कि बिहार में जो भी हुआ है, वह ठीक नहीं हुआ है. यह बिहार के हित में नहीं है.

बिहार की राजनीति पर क्या बोले पशुपति कुमार पारस

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''कल जो भी हुआ वह सही नहीं हुआ.यह बिहार के हित के लिए सही नहीं हुआ.साल 2020 में जब चुनाव हुए और 43 विधायक उनके दल के चुन कर आए थे, इसके बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया.नीतीश जी ऐसा कुछ कर सकते हैं हमें इसकी खबर नहीं थी.''

बिहार में सत्ता परिवर्तन कब हुआ

नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने की घोषणा की थी. पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी अभी एनडीए का हिस्सा है. पारस ने चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी का गठन किया है. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू आरोप लगाती रही है कि 2020 के चुनाव में बीजेपी ने चिराग की पार्टी के साथ मिलकर उसे कमजोर करने का काम किया. हालांकि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया. उनका कहना था कि बीजेपी ने अपने किसी भी सहयोगी को न तो कमजोर किया और न ही उसे तोड़ा.

नीतीश और तेजस्वी ने ली शपथ

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागबंधन में शामिल हो गई थी. महागठबंधन ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया था. इसके बाद नीतीश और तेजस्वी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल ने बुधवार दोपहर राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.  

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: तेजस्वी यादव बोले- हम एक महीने में गरीबों-युवाओं को बंपर नौकरी देंगे, ऐसा कभी नहीं हुआ होगा

Watch: शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget