एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ललन सिंह के PM वाले बयान पर सुशील मोदी का जवाब, कहा- 2014 का परिणाम याद कर लीजिए

Sushil Modi on Lalan Singh: नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. ललन सिंह ने बयान भी दिया था. उनके इस बयान पर सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) महागठबंधन सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. हर एक मुद्दे पर नीतीश सरकार (Nitish Government) को लगातार घेर रहे हैं. वहीं, सोमवार को उन्होंने ललन सिंह (Lalan Singh) पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस नीतीश कुमार के बूते जेडीयू विधानसभा की 45 सीट नहीं जीत सकता और 2014 में जो दल लोकसभा की केवल दो सीट जीत सका था, उसे प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया जा रहा है. 
 
'आत्ममुग्ध हैं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह'

सुशील मोदी ने कहा कि जिस नीतीश कुमार को बिहार में जेडीयू का प्रमुख सहयोगी दल बोझ मानकर उनसे मुक्ति पाना चाहता है, उसे आत्ममुग्ध जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह प्रधानमंत्री-पद का दावेदार बता रहे हैं. केजरीवाल, ममता बनर्जी सहित कई मुख्यमंत्री अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में सीमित राजनीतिक सफलता के मानकों पर  प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार से ज्यादा बड़े दावेदार हैं, लेकिन ये सभी किसी और को पीएम-प्रत्याशी स्वीकार करने को राजी भी नहीं.

सीएम आरजेडी के लिए बोझ बन चुके हैं- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोट दिलाने की क्षमता खोकर अब आरजेडी के लिए बोझ बन चुके हैं. पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह तो मुखर हैं, लेकिन उनकी पार्टी के अधिकतर विधायकों में नाराजगी है. विद्रोह की स्थिति है. आगे उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह सीएम के लिए लगातार 'शिखंडी, नाइट वॉचमैन, तानाशाह' जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय उन्हें केवल चेतावनी दी जा रही है. 

'सब-कुछ सोची-समझी रणनीति है'

बीजेपी नेता ने कहा कि आरजेडी के नेतृत्व एक तरफ नीतीश कुमार का अपमान करा रहा है, तो दूसरी तरफ ऐसा करने वालों को सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई करने की धमकी दे रहा है. सब-कुछ सोची-समझी रणनीति है. सुधाकर सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने में तेजस्वी यादव सक्षम हैं और यह कोई ऐसा काम भी नहीं कि खरमास बीतने की प्रतीक्षा की जाए. सुधाकर सिंह को नोटिस तक नहीं दिया गया, इसलिए अब दूसरे विधायक भी मुख्यमंत्री के विरुद्ध बयान देने लगे.

यह भी पढ़ें- 'ललन सिंह तो नीतीश को पीएम बना ही देंगे', बीजेपी ने तंज कसते हुए बताया मतलब, आरजेडी का भी बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget