एक्सप्लोरर

'दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला लेंगे नीतीश कुमार', छेदी पासवान का वार, कहा- बिना पद के CM जीवित नहीं रह सकते

Chhedi Paswan Attacks Nitish Kumar: शनिवार को छेदी पासवान ने कहा कि जिस पार्टी को छोड़कर वो बीजेपी में आए वो वापस उसी पार्टी के साथ चले गए. कुर्सी के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं.

सासाराम: बीजेपी सांसद छेदी पासवान (Chhedi Paswan) शनिवार को सासाराम पहुंचे. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा हमला बोला. छेदी पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार बिना पद के जीवित नहीं रह सकते. इसके लिए वह दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश पर तीखा वार करते हुए कहा कि वह सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करने से गुरेज नहीं करेंगे. इस बयान के बाद फिर से बिहार सियासी गलियारे में हलचल मचना तय माना जा रहा.

दाऊद के साथ भी समझौता करने से गुरेज नहीं करेंगे नीतीश

छेदी पासवान ने कहा कि जब उनकी पार्टी में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे तब भी वे कहा करते थे कि वह व्यक्ति सत्ता लोलुप हैं. सत्ता के लिए किसी से भी मिल सकते हैं. जिस पार्टी को छोड़कर उनके पार्टी में आए बाद में उनको छोड़कर उसी पार्टी से जाकर मिल गए. मैं पहले भी कहा हूं कि सीएम नीतीश कुमार सत्ता में आने के लिए दाऊद इब्राहिम के साथ भी समझौता करने से गुरेज नहीं करेंगे. वह कुछ भी कर सकते हैं. उनको बस कुर्सी से मतलब है.

वो आदमी बिना पद के जीवित नहीं रह सकता-छेदी पासवान

आगे कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता के लिए कोई काम नहीं होता था. वह कार्यकर्ताओं पर ध्यान नहीं देते थे. जब कार्यकर्ता का कोई काम नहीं होता है तो गलत लगता है. छेदी पासवान ने कहा कि वो आदमी पद के लिए कुछ भी कर सकते हैं. बिना पद के वो जीवित नहीं रह सकते. हम पहले भी बोले थे कि वो पद के लिए दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं. कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. बिहार में विकास रुका हुआ है. इस महागठबंधन सरकार को खत्म नहीं किया गया तो बिहार की हालत खराब हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘कुढ़नी उपचुनाव में RJD को नहीं मिलेगा मुस्लिम वोट’, शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा- MY समीकरण टूट गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget