एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी को लेकर किया बड़ा दावा, जदयू को तोड़ने के सवाल पर कही यह बात

Bihar Political News: सुशील मोदी ने दावा किया कि अमित शाह ने नीतीश कुमार से एक नाम देने को कहा था. नीतीश ने ही आरसीपी सिंह का नाम दिया था. नीतीश ने उस समय कहा था कि इससे ललन सिंह थोड़े नाराज होंगे.

बिहार (Bihar) में मंगलवार को हुए सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी (BJP) ने बुधवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आरजेडी (RJD) पर हमला बोला. पटना (Patna) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि यह बात सरासर झूठ है कि बिना नीतीश की सहमति के ही आरसीपी सिंह (RCP Singh) को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया. उन्होंने कहा कि आरसीपी के नाम की सिफारिश खुद नीतीश कुमार ने ही की थी.बिहार का उपमुख्यमंत्री रह चुके मोदी ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने कभी भी जदयू (JDU) को तोड़ने की कोशिश नहीं की. उन्होंने कहा कि आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और वो कभी भी जेल जा सकते हैं.

सुशील मोदी ने पटना में क्या-क्या कहा?

सुशील मोदी ने कहा कि यह झूठा प्रचार किया जाता है कि आरसीपी सिंह को बिना नीतीश कुमार की सहमति से केंद्र में मंत्री बना दिया गया. उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव के बाद यह तय हुआ कि बीजेपी के सहयोगी दलों से एक-एक व्यक्ति को केंद्र कैबिनेट में जगह दी जाएगी. इसी के तहत 19 सांसदों वाली शिवसेना को एक मंत्री पद दिया गया. ऐसे में जदयू दो मंत्रीपद कैसे मिल जाता. 

सुशील मोदी ने कहा कि अमित शाह ने नीतीश कुमार से एक नाम देने को कहा था. इस पर नीतीश ने ही आरसीपी सिंह का नाम दिया था. उन्होंने यह भी का कि नीतीश ने उस समय कहा था कि इससे ललन सिंह थोड़े नाराज होंगे लेकिन आरसीपी सिंह को बना दीजिए.इसलिए यह बात सफेद झूठ है कि आरसीपी सिंह को बिना नीतीश की सहमति से केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया.

क्या बीजेपी ने जदयू को तोड़ने की कोशिश की

जदयू को तोड़ने की कोशिशों के आरोप पर सुशील मोदी ने कहा कि यह आरोप भी पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि हमने किसी पार्टी को आजतक नहीं तोड़ा है, जहां तक रही शिवसेना की बात तो वह हमारी सहयोगी पार्टी नहीं है. वह महाराष्ट्र में दूसरे दलों के सहयोग से सरकार चला रही थी. बीजेपी के इस नेता ने कहा,''हमने ही नीतीश जी को पांच बार बिहार का सीएम बनाया.''

सुशील मोदी ने कहा कि 2020 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम पर ही वोट मिला.आपके नाम पर वोट मिला.मोदी का जनादेश मोदी का जनादेश है. उन्होंने कहा कि अगर वह नीतीश कुमार का जनादेश होता तो आपको केवल 43 सीटें नहीं आतीं. उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा का एक-एक वोट मोदी जी को मिला.ऐसे में नीतीश कुमार का अलग होना नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अतिपिछड़ा समाज के साथ विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि आज भी अति पिछड़ा समाज नरेंद्र मोदी के साथ है.

नीतीश कुमार को किसने कहा था पलटू राम?

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने ही नीतीश कुमार को पलटू राम कहा था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजद को भी  धोखा दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और वो बेल पर हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी कभी भी जेल जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: लालू की बेटी रोहिणी आर्चाय ने विरोधियों पर किया कविता से हमला,'जंगलराज' पर दिया इस तरह से जवाब

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को इस बात के लिए चेताया, प्रधानमंत्री पद की रेस पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget