एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अशोक चौधरी ने चिराग पासवान को लेकर कही बड़ी बात, कुढ़नी उपचुनाव में 'खेल' को लेकर किया ये दावा

Ashok Choudhary Reaction on Chirag Paswan: भवन निर्माण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी गुरुवार को रोहतास पहुंचे थे. यहीं उन्होंने बयान दिया है.

रोहतास: बिहार में हाल ही में दो विधानसभा सीट (मोकामा और गोपालगंज) पर उपचुनाव हुआ था. इन दोनों सीटों पर चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बीजेपी का समर्थन किया था. प्रचार और रोड शो किया था. अब कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में वो मदद करेंगे. इसको लेकर जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने चिराग को लेकर बड़ी बात कह दी है. भवन निर्माण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी गुरुवार को रोहतास पहुंचे थे. जिले के 50वें स्थापना दिवस समारोह में वो भाग लेने के लिए आए थे.

मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर 2022 को होने वाले उपचुनाव को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान बीजेपी के खेल-बेल में फंसे हुए हैं. ऐसे में ये कोई नई बात नहीं है. कहा कि चिराग पासवान का दाल गलने वाला नहीं है. उपचुनाव को लेकर कहा कि महागठबंधन के लोग कुढ़नी सीट आराम से जीतने जा रहे हैं. चिराग पासवान के समर्थन या विरोध से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. कुढ़नी विधानसभा सीट महागठबंधन के खाते में आएगी.

चिराग पासवान ने बीजेपी को दिया है समर्थन

कुढ़नी में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी के प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है. ऐसे में जब जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी सासाराम पहुंचे थे तो चिराग को लेकर हमला बोला. उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि गोपालगंज की तरह कुढ़नी में नहीं होगा. इस सीट पर इस बार महागठबंधन के लोग जरूर जीतेंगे.

बता दें कि इसी महीने के पहले सप्ताह में मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव हुआ था. चर्चा थी कि कहीं न कहीं चिराग पासवान के कारण ही महागठबंधन को गोपालगंज से झटका लगा है. ऐसे में चिराग पासवान ने फिर से बीजेपी को खुला समर्थन दे दिया है जिसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है.

यह भी पढ़ें- Siwan Love Marriage: मजहबी दीवार तोड़ नगमा ने अरूण से रचाई शादी, भाई ने थाने में तानी पिस्टल, बहन पर लगाया निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget