एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सरकार तो बन गई, अब नीतीश कुमार के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

Bihar Political Crisis: बिहार में में एनडीए की सरकार तो बन गई है लेकिन नीतीश कुमार के सामने चुनौती कम नहीं है. अब सबसे बड़ी चुनौती एनडीए में सीटों का बंटवारा है.

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार बन गई है. सीएम नीतीश कुमार के साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली. सीएम नीतीश कुमार नौवीं बार सीएम बने हैं. राज्य में एनडीए की सरकार तो बन गई है लेकिन नीतीश कुमार के सामने चुनौती कम नहीं है. अब सबसे बड़ी चुनौती एनडीए में सीटों का बंटवारा है. पिछले लोकसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी साथ लड़ी थी. जेडीयू 17 और बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. जेडीयू ने 16 और बीजेपी ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी.

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें

अगर पिछली बार की तरह ही सीटों का बंटवारा हुआ तो 34 सीटों के अलावा 6 सीटें बचती हैं. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. इन छह सीटों पर दावेदार कई हैं. चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता एनडीए में शामिल हैं. अब इन दलों को कितनी सीटें मिलती है और कितनी सीटों पर मान जाते हैं, ये बड़ी चुनौती होगी.

पिछले लोकसभा चुनाव में एलजेपी ने जीती थीं 6 सीटें

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक और अविभाजित एलजेपी 6 सीटों पर जीती थी. एलजेपी दो फाड़ हो चुकी है. एक गुट चिराग पासवान का है और एक गुट पशुपति पारस का है.

कौन कौन बना मंत्री?

नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और प्रेम कुमार और जेडीयू के विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. इसके अलावा एचएएम के संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नयी सरकार में मंत्रिपद की शपथ ली. जेडीयू अध्यक्ष ने दिन में यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए ‘चीजें ठीक नहीं चल रही हैं.’   इसी के साथ उन्होंने बीजेपी के सहयोग से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था. लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था.

ये भी पढ़ें-

Bihar Oath Ceremony: नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, इन 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget