एक्सप्लोरर

Katihar Murder: कटिहार में बीच सड़क पर महिला पुलिसकर्मी को गोलियों से किया छलनी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: महिला सिपाही को भटवाड़ा गांव के पास बदमाशों ने गोली मारी है. वह कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

कटिहार: कोढ़ा थाना क्षेत्र के रास्ते कटिहार सड़क मार्ग से जा रही एक महिला पुलिसकर्मी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार देर शाम की है. महिला कांस्टेबल की पहचान प्रभा भारती के रूप में की गई है. वह कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित थी. कोढ़ा बाजार से करीब तीन किलोमीटर आगे की घटना है. महिला सिपाही बाइक पर सवार होकर जा रही थी. भटवाड़ा गांव के पास उसे गोली मार दी गई. सिर में कई गोली मारी गई है.

एसपी जितेंद्र कुमार ने की घटना की पुष्टि

घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो महिला सिपाही सड़क पर गिरी थी. उसका बैग और मोबाइल भी पास में ही सड़क पर पड़ा था. आसपास उसके खून पसरा था. पुलिस शव को तत्काल कब्जे में लेकर थाने लेकर गई. कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने फोन पर इस घटना की पुष्टि की है. बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. प्रेम प्रसंग में महिला सिपाही की हत्या की आशंका है लेकिन जांच की जा रही है.

माले विधायक ने बीजेपी पर साधा निशाना

माले विधायक महबूब आलम ने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए विपक्ष यानी बीजेपी पर निशाना साधा है. महबूब आलम ने महिला सिपाही की हत्या और बिहार में अपराध के बढ़ने के सवाल पर कहा कि सरकार को अस्थिर करने और बदनाम करने की साजिश है. 17 साल से सरकार में रहने वाले को झटका से जनता ने हटा दिया तो उसके बाद साजिश के तहत ऐसा हो रहा है.

महबूब आलम ने यह भी कहा कि बीते महीने कटिहार के दियारा में जिस गैंगवार में चार लोगों की हत्या हुई थी उस घटना में अपराधियों के सिर पर बीजेपी का हाथ था. उसका पर्दाफाश हो गया है. इस घटना में भी संभावना है. उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की.

यह भी पढ़ें- LIVE VIDEO: धुआं-धुआं हुआ अवध असम एक्सप्रेस का AC कोच, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget