एक्सप्लोरर

बिहार: व्यवसायी की हत्या पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा

बीती रात कपड़ा व्यवसायी की हत्या के 12 घंटे के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव को रखकर प्रदर्शन किया.

औरंगाबाद; जिले के गोह प्रखण्ड के उपहारा थाना क्षेत्र के महदीपुर बाजार में बीती रात कपड़ा व्यवसायी की हत्या के 12 घंटे के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव को रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों को समझाने को लेकर पहुंचे दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी के साथ उपहारा पुलिस, गोह पुलिस ,बन्देया पुलिस, देवकुंड पुलिस के साथ गया जिले की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे. लेकिन आक्रोशित ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग करते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे.

बताते चलें कि लगातार पुलिस के तरफ से एसपी को नहीं आने का बात कहे जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में लाठी डंडा लिए प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ विरोध प्रदर्शन ही नहीं किया बल्कि शांत करने आए पुलिस बल को भी खदेड़ दिया. इस दौरान पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर लगभग गांव से 2 किलोमीटर भाग खड़े हुए. फिलहाल बाजार की स्थिति सामान्य बताई जा रही है वहीं मृतक के परिजनों को ढाढस बधाने में विधायक भीम यादव जुटे दिखे.

गौरतलब हो कि महदीपुर बाजार में कपड़ा व्यवसायी सकलेश यादव रोजकी तरह बीते रात अपना दुकान बंद कर घर जा रहे थे इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने सामने से गोली मार दी. जिससे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के 12 घंटे बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होता देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को घटनास्थल पर ही रखकर विरोध करने लगे. मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर हीं कैम्प कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget