एक्सप्लोरर

Bihar Police: सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा! खगड़िया में 7 गिरफ्तार, गलत आंसरशीट देकर ठगी का था प्लान

Bihar Police Constable Exam 2024: पूरा मामला बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मौके से गलत आंसरशीट और ओएमआर शीट को बरामद किया.

Bihar Police Constable Exam: बिहार में आज (07 अगस्त) से सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू हुई है. आज पहला दिन है. किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए इसको लेकर हर तरह से तैयारी की गई है, लेकिन इस बीच बिहार के खगड़िया से फर्जावाड़े का एक मामला सामने आया है. यहां गलत आंसरशीट देकर ठगने का प्लान बनाया गया था. इस मामले में मंगलवार तड़के पुलिस ने सात जालसाजों को गिरफ्तार किया है.

विवाह भवन में ठहरे थे करीब 90 परीक्षार्थी

पूरा मामला खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र का है. एक विवाह भवन में करीब 90 से अधिक परीक्षार्थी रुके हुए थे. इसी बीच परबत्ता थाने की पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली. सूचना के बाद छापेमारी करने के लिए पहुंची पुलिस ने मौके से गलत आंसरशीट और ओएमआर शीट को बरामद किया. पूछताछ के दौरान परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें 90 हजार में यह आंसरशीट दी गई थी. पूछताछ के दौरान ही वहां से सात जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनसे अब पूछताछ जारी है.

सूचना मिलने के बाद टीम बनाकर की गई छापेमारी

इस पूरे मामले में एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परबत्ता थाना क्षेत्र में एक विवाह भवन में कुछ परीक्षर्थी रुके हुए हैं. इसके बाद एक टीम बनाकर छापेमारी करवाई गई. मौके से उन लोगों के पास से ओएमआर शीट और गलत आंसरशीट को पुलिस ने बरामद किया. पूछताछ के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. अन्य लोगों के संबंध में पुलिस जानकरी इकट्टा कर रही है. पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है.

21391 पदों पर होनी है बहाली

बता दें कि बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज से  शुरू हो गई है और इसके लिए बिहार के 38 जिलों में कुल 545 सेंटर बनाए गए हैं. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से यह परीक्षा ली जा रही है. राज्य भर में 21391 पदों पर बहाली होनी है. कुल छह दिनों तक परीक्षा होनी है. 7 अगस्त के बाद 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को भी यह परीक्षा होगी. परीक्षा 12 बजे से शुरू होकर दो बजे तक चलेगी. एक अक्टूबर 2023 को पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. 

यह भी पढ़ें- Gaya News: पुलिस को चकमा देकर पेशी के दौरान फरार हो गया था कैदी, मां ने बेटे को पकड़ पहुंचाया कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget