एक्सप्लोरर

बिहार: नकली नोट छापने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई उपकरण किए जब्त

बक्सर एसपी ने बताया कि सुभाष सिंह का बेटा धर्मेंद्र गिरोह का मास्टरमाइंड है. बाप-बेटे एक साथ मिलकर यह धंधा करते थे, जिसमें सुभाष का चचेरा भाई अशोक उनकी मदद करता था.

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार की देर रात पुलिस ने नकली भारतिय नोट छापने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया. जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में छापेमारी करते हुए पुलिस ने नकली नोट छापने के धेंधे में संलिप्त एक ही परिवार के तीन लोगों को दबोचा है. वहीं, गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है. पहचान होने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी.

नकली नोट समेत अन्य सामान बरामद

बता दें कि जलसाजों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने 3 लाख 12 हजार रुपये के तैयार नकली नोट और 65,600 रुपये अर्ध निर्मित नोट बरामद किए हैं, जिसमें 100, 200 और 500 के जाली नोट शामिल हैं. नकली नोटों के साथ लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य कई सामान भी पुलिस ने जब्त किया है. 

इस संबंध में बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राजपुर थाना के मनोहरपुर गांव में नकली नोट छापने का काम किया जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार की रात हेड क्वार्टर डीएसपी और सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई. इस दौरान मनोहरपुर निवासी सुभाष सिंह, उसके बेटा धर्मेंद्र सिंह और चचेरे भाई अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है. 

एसपी ने बताया कि सुभाष सिंह का बेटा धर्मेंद्र गिरोह का मास्टरमाइंड है. बाप-बेटे एक साथ मिलकर यह धंधा करते थे, जिसमें सुभाष का चचेरा भाई अशोक उनकी मदद करता था. एसपी के मुताबिक मुख्य आरोपी पहले हैदराबाद में रहता था. लॉकडाउन में गांव लौटने के बाद उसने इस धंधे की शुरुआत की थी. फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

सिक्योरिटी एजेंसी संचालक था आरोपी

बता दें कि मास्टरमाइंड धर्मेंद्र सिंह गांव के लोगों को हैदराबाद में नौकरी करने की बात बताता था, जबकि इसके पीछे करोड़पति बनने की चाहत में वो नकली नोट छापने का काम करता था. वह हैदराबाद में सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाता था. सूत्रों की मानें तो करीब दो महीने पहले उसने नकली नोट छापने की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Update: बिहार के इन जिलों में लगभग खत्म हुआ कोरोना, यहां देखें- अपने जिले का हाल

बिहार की बेटियों को नीतीश कुमार का एक और तोहफा, अब इस क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget