एक्सप्लोरर

बिहार: कटिहार में छिप कर रह रहे पांच अफगानी मूल के नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छापेमारी के क्रम में विदेशी मूल के नागरिकों के पास से भारतीय मूल के दस्तावेज में आधार कार्ड बरामद किया गया है. इसके अतिरिक्त उनके पास से पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किया गया. हालांकि, वीजा वैलिड है अथवा नहीं फिलहाल पुलिस उसकी जांच कर रही है.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में मंगलवार को आईबी, सीआईडी और जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में किराए पर रह रहे पांच विदेशी मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस फिलहाल गहनता से पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विदेशी नागरिक का एक स्थानीय व्यक्ति से विवाद हो गया था, जिसके बाद उस व्यक्ति स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी. सूचना पाकर एसपी विकास कुमार की नेतृत्व में कटिहार एसडीपीओ अमरकांत झा, नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने मौके पर छापेमारी की.

इस छापेमारी में आईबी और सीआईडी के अधिकारी और कर्मी भी शामिल थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश बनाया और पांच विदेशी (अफगानिस्तान) मूल के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया.

छापेमारी के क्रम में विदेशी मूल के नागरिकों के पास से भारतीय मूल के दस्तावेज में आधार कार्ड बरामद किया गया है. इसके अतिरिक्त उनके पास से पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किया गया. हालांकि, वीजा वैलिड है अथवा नहीं फिलहाल पुलिस उसकी जांच कर रही है.

दरअसल, छापेमारी के दौरान उनके कमरे से एक लॉकर बरामद किया गया. जब पुलिस ने उस लॉकर के चाबी की मांग की तो उन लोगों ने चाबी देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद छापेमारी टीम में शामिल पुलिस बल ने लॉकर को तोड़ा और उसमें रखा एक बैग और कई प्रकार का दस्तावेज बरामद किया.

इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हवाला से जुड़ा मामला लग रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आईबी सहित अन्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी की. इस क्रम में उन लोगों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया गया है. पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है. पुलिस विदेशी मूल के निवासी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget