एक्सप्लोरर

Bihar Police Paper Leak: बिहार में फिर हो गया पेपर लीक? सिपाही भर्ती परीक्षा में 70 से 75 उत्तर मैच, EOU ने शुरू की जांच

Bihar Sipahi Bharti Paper Leak: परीक्षार्थियों के पास से जो आंसर की मिले उसमें लगभग सभी प्रश्नों के सही-सही उत्तर थे. 70 से 75 आंसर सही पाए गए हैं. ईओयू ने जांच शुरू कर दी है.

पटना: बिहार में एक बार फिर पेपर लीक की खबर सामने आई है. केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा रविवार (01 अक्टूबर) को सिपाही भर्ती की परीक्षा ली गई थी. 21,391 पदों के लिए यह परीक्षा हो रही है. इस बीच रविवार को पटना के कंकड़बाग स्थित द्वारिका कॉलेज से दूसरी पाली में छह परीक्षार्थियों को पकड़ा गया जिनके पास से आंसर की बरामद किए गए. प्रश्न पत्र से आंसर की मैच हुआ है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिर से बिहार में पेपर लीक हो गया? हालांकि केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से अभी तक पेपर लीक की पुष्टि नहीं की गई है.

गिरफ्तार परीक्षार्थियों में रजनीश कुमार, रवि रंजन, अरविंद कुमार, रोशन कुमार, मनु कुमार और विमल कुमार हैं. इन पर केस दर्ज किया गया है. परीक्षार्थियों को गिरफ्तार करने वाले कंकड़बाग थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि हम लोग को जानकारी मिली तो हम लोग द्वारिका कॉलेज गए. परीक्षार्थियों के पास से जो आंसर की मिले उसमें लगभग सभी प्रश्नों के सही-सही उत्तर थे. उन्होंने कहा कि 70 से 75 आंसर सही पाए गए हैं.

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से भी एक परीक्षा केंद्र पर चार स्कॉलर को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा समस्तीपुर, सारण, लखीसराय, बेगूसराय, बक्सर, जमुई सहित लगभग एक दर्जन जिलों में इस तरह की कार्रवाई हुई है. पकड़े गए स्कॉलर और अभ्यर्थियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि मिले हैं.

पकड़े गए छह अभ्यर्थियों से की गई पूछताछ

इधर, पटना के कंकड़बाग थाने में गिरफ्तार किए गए छह अभ्यर्थियों से पूछताछ करने के लिए पटना की एएसपी सदर और सिटी एसपी कंकरबाग थाने पहुंचे. इससे पहले कंकड़बाग थाने की पुलिस ने इनसे पूछताछ की थी. गिरफ्तार छात्रों को पटना के द्वारिका कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र के अलग-अलग कमरे से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए छह छात्रों में से पांच के पास से जो आंसर मिले वो प्रश्न पत्र से मैच कर रहे हैं.

ईओयू ने शुरू की मामले की जांच

बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से एक अक्टूबर को राज्य के 529 केंद्रों पर परीक्षा हुई है. अगली परीक्षा सात अक्टूबर को होगी. पेपर लीक से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) एक्टिव हो गई है. ईओयू ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Reaction: जेडीयू में टूट के सवाल पर CM नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, BJP के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस विक्की मौर्य को बिहार से उठा ले गई बंगाल पुलिस उसके पिता का बड़ा बयान, '2 हजार लिया था और…'
जिस विक्की मौर्य को बिहार से उठा ले गई बंगाल पुलिस उसके पिता का बड़ा बयान, '2 हजार लिया था और…'
Patna News: पटना के कदमकुआं में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, भाई बोला- 'लड़की ने…'
पटना के कदमकुआं में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, भाई बोला- 'लड़की ने…'
Motihari News: मोतिहारी में परीक्षा देकर निकले युवक की कॉलेज कैंपस में हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोदा चाकू, मचा हड़कंप
मोतिहारी में परीक्षा देकर निकले युवक की कॉलेज कैंपस में हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोदा चाकू, मचा हड़कंप
बिहार: वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो…'
बिहार: वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो…'

वीडियोज

UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi
Janhit | Tamil Nadu New CM: ये है साउथ का नया 'पावर कपल'? | Vijay | Trisha | TVK
PM modi on Gold | Sandeep Chaudhary: PM की बचत अपील का सबसे सटीक विश्लेषण | LPG-Oil Crisis
ABP Report: बंगाल में 'योगी अवतार'! शुभेंदु की कुर्सी पर भगवा गमछा! | Bengal New CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
Summer Care Tips: खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
Embed widget