एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Reaction: जेडीयू में टूट के सवाल पर CM नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, BJP के लिए कही ये बात

Split in JDU: नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे थे. यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे.

पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर सोमवार (02 अक्टूबर) को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पटना के गांधी मैदान पहुंचे. यहां सबने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की. मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू में टूट के दावों पर भी प्रतिक्रिया दी. बीजेपी कह रही है जेडीयू में टूट होने वाली है इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनको कहिए ने तोड़ना है तो तोड़ दें, बड़ा अच्छा है.

तेजस्वी यादव ने समझाई सीएम नीतीश को पूरी बात

हालांकि जेडीयू में टूट को लेकर किए गए सवाल शायद नीतीश कुमार नहीं समझ पाए. इसके बाद वह तेजस्वी यादव की तरफ देखने लगे. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बताया कि बीजेपी कह रही है जेडीयू में टूट हो रही है. इसके बाद नीतीश कुमार ने जवाब दिया. सुशील कुमार मोदी के टूट के दावे पर यह भी कहा कि आप (मीडिया) लोग उनको क्यों नहीं बधाई देते हैं. नीतीश ने कहा कि आपलोगों (मीडिया) को बर्बाद कर ही दिया है. अब हमलोग को बर्बाद करने के चक्कर में है.

'आज के दिन बापू के बारे में करें बात'

इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री सुमित सिंह, मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे. नीतीश कुमार ने कहा कि आज के दिन बापू को याद कीजिए. वह बिहार में भी आए थे. देश में उन्होंने आजादी के लिए बहुत काम किया. हम लोग उन्हीं की बातों को मान कर आज भी काम कर रहे हैं. गांधी मैदान में बापू की मूर्ति बहुत अच्छी लगाई गई है. आज के दिन सिर्फ बापू के बारे में ही चर्चा कीजिए.

वहीं दूसरी ओर 'इंडिया' गठबंधन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिसको जो जिम्मेदारी मिली है वो करेंगे. समय आ रहा है, उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी. इस विषय में अभी मेरे लिए बोलना उचित नहीं है. हम लोग जो नौ पार्टी एक साथ बैठे थे उसमें जो निर्णय हुआ था उसके बाद उस विषय में आगे काम होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पार्टी के खिलाफ खूब बोले BJP विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, कई नेताओं के लिए नाम, कहा- 'टिकट की चिंता नहीं'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget