एक्सप्लोरर

बिहार: गोपालगंज में जहरीली शराब ने ली छह लोगों की जान, दो की आंखों की रौशनी गई

शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में विजयीपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और स्थानीय चौकीदार अमरेश यादव को निलंबित कर दिया गया है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में जहरीली शराब ने छह मजदूरों की जान ले ली. जबकि दो लोग जो शराब पीने के बाद जीवित बचे हैं, उनके आखों की रौशनी चली गयी है. फिलहाल दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए देवरिया रेफर कर दिया गया है. इधर, जब पीड़ितों के परिजनों से शराब कहां से मिली इस बात की पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मठिया गांव निवासी सुबास गोड़ के घर जाकर उन्होंने शराब पी थी. उसके बाद तबियत बिगड़ने लगी.

डर से नहीं कराया इलाज

परिजनों की मानें तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने इलाज नहीं कराया. हालांकि, बाद में जब आंखों की रौशनी जाने लगी, तो आननफानन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया. बता दें कि बीते दिनों विजयपुर के मंझवालिया गांव में जहरीली शराब पीने से झारखंड के गुमला जिले के तीन मजदूरों की मौत हो गयी थी. इसके बाद मंझवालिया गांव के तीन और लोगों की एक-एक कर मौत हो गयी. वहीं , दो लोगों के आखों की रौशनी चली गयी है.

विभाग ने थानाध्यक्ष पर की कार्रवाई

इधर, शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में विजयीपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और स्थानीय चौकीदार अमरेश यादव को निलंबित कर दिया गया है. एसपी आनंद कुमार ने हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है.

लगातार की जा रही है छापेमारी

पुलिस ने पीड़ितों का बयान के आधार पर सुबास गोड़ की मकान को सील कर दिया है. वहीं, मुजफ्फरपुर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम जांच के लिए बुला ली गयी. इस मामले में डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी ने विजयीपुर के मठिया, मझवलिया समेत विभिन्न गांवों में पुलिस टीम के साथ छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान कई जगहों से चुलाई शराब बरामद की गई है.

गौरतलब है कि 17 फरवरी को विजयीपुर थाने के मझवलिया के मठिया में जहरीली शराब पीने से झारखंड के गुमला रहने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई थी. उसके बाद 18 फरवरी को तीन और मजदूरों की मौत हो गयी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई है. मृतकों में बुधवा पन्ना, मंगू उरावं, करमा पन्ना, रामअवध यादव, काशी यादव और केदार यादव शामिल हैं.

यह भी पढ़ें - 

BSEB Matric Exam: परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने किया हंगामा, सेंटर पर की रोड़ेबाजी, गाड़ियों के शीशे तोड़े बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जहरीली शराब पीने से घटना की आशंका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget