एक्सप्लोरर

बिहार: पीएम मोदी कल करेंगे शहरी अवसंरचना से जुड़ी सात परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

पीएम मोदी ने रविवार को बिहार में 900 करोड़ रुपये की पेट्रोलियम परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार में शहरी अवसंरचना से जुड़ी सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस समारोह के दौरान जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होना है उनमें से चार परियोजनाएं जल आपूर्ति से संबंधित है, दो जल-मल शोधन संयंत्र और एक परियोजना रिवर फ्रंट डेवलपमेंट से संबंधित है.

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ''इन सभी परियोजनाओं की लागत 541 करोड़ है. सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन बुडको द्वारा किया जा रहा है.'' प्रधानमंत्री जिन सात परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें पटना नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत बेऊर में नमामि गंगे योजना अंतर्गत बनाए गए जल-मल शोधन संयंत्र भी शामिल है. इसके अलावा सीवान नगर परिषद और छपरा नगर निगम के क्षेत्र में जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण होगा. इन दोनों योजनाओं के तहत स्थानीय नागरिकों को चौबीसों घंटे पीने का शुद्ध जल मिलेगा.

'मुंगेर जलापूर्ति योजना' का भी शिलान्यास किया जायेगा

इसी प्रकार मुंगेर नगर निगम में 'मुंगेर जलापूर्ति योजना' का भी शिलान्यास किया जायेगा. योजना के पूर्ण होने से नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध होगा. साथ ही नगर परिषद जमालपुर में भी जमालपुर जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया जाएगा. प्रधानमंत्री के हाथों नमामि गंगे योजना के अंतर्गत मुजफ्फरपुर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना का शिलान्यास भी किया जायेगा. इसके अंतर्गत मुजफ्फरपुर शहर के तीन घाटों (पूर्वी अखाड़ा घाट, सीढ़ी घाट, चन्दवारा घाट) का विकास किया जायेगा. रिवर फ्रंट पर कई प्रकार की मूलभूत सुविधायें मसलन शौचालय, इनफार्मेशन कियोस्क, चेंजिंग रूम, पाथवे, वाच टावर इत्यादि उपलब्ध होगी.

बयान में कहा गया कि रिवर फ्रंट का निर्माण हो जाने से घाटों का मनोरम दृश्य के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जो मुजफ्फरपुर वासियों के लिए भविष्य में आकर्षण का केन्द्र साबित होगा. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. उल्लेखनीय है कि मोदी ने रविवार को बिहार में 900 करोड़ रुपये की पेट्रोलियम परियोजनाओं का उद्घाटन किया था. इनमें पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड और बांका और चंपारण जिलों में दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नीतीश कुमार को लेकर पार्टी नेताओं की मांग की दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget