एक्सप्लोरर

जेल से लौटे कुख्यात अपराधी का लोगों ने किया भव्य स्वागत, डीजे की धुन पर जमकर किया डांस

तीन साल सजा काटने के बाद जब मोहन ठाकुर अपने पैतृक गांव पहुंचा, तो लोगों ने उसका स्वागत किया.इस दौरान मोहन ठाकुर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव का है, जहां तीन साल बाद जेल से छूटकर आए कुख्यात अपराधी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. अपराधी के स्वागत में ग्रामीणों ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए. 

कोरोना गाइडलाइंस की उड़ाई धज्जियां

कोरोना काल में जेल से रिहा होकर आए मोहना गिरोह के सरगना मोहन ठाकुर का ग्रामीणों ने कोरोना के नियमों को ताख पर रखकर भव्य स्वागत किया. बता दें कि मोहन ठाकुर पर बिहार और झारखंड के कई थानों में लूट, हत्या, अपहरण के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत 30 से भी अधिक मामले दर्ज हैं. सभी दर्ज मामलों में फैसला करते हुए न्यायालय ने कुख्यात को तीन साल की सजा सुनाई थी. 

कुख्यात ने पुलिस पर लगाया आरोप

ऐसे में तीन साल सजा काटने के बाद जब मोहन ठाकुर अपने पैतृक गांव पहुंचा, तो लोगों ने उसका स्वागत किया. इस दौरान मोहन ठाकुर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है. वहीं, खुद को फंसाए जाने की बात कही है. साथ ही पुलिस द्वारा उसके ऊपर एक ही परिवार के आठ लोगों के झूठे अपहरण का मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है. 

मोहन ने कहा कि जो अपराध उसने नहीं किए हैं, पुलिस ने उन मामलों में भी उसे और उसके गिरोह को फंसाया है. बहरहाल, सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन अपराधी का इस तरह से स्वागत करना हैरान करता है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः नदी पार कराने के लिए नई-नवेली दुल्हन को दूल्हे ने गोद में उठाया, वीडियो वायरल

बिहार के छह जिले हुए नक्सल-मुक्त, अब भी 10 बचे, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget