एक्सप्लोरर

बिहार: लापता नाबालिग का शव मिलने के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, पीट-पीटकर कर दी आरोपी की हत्या

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने केवल खानापूर्ति के लिए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. वहीं, मुख्य आरोपी को थाने बुला कर छोड़ दिया गया.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार को चार दिनों से लापता नाबालिग का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. नाबालिग की हत्या से अक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर गांव के ही दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बड़ी संख्या में की गई पुलिस बल की तैनाती

इधर, जब घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए मौके पर दो डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

14 जनवरी से लापता था मृतक

बता दें कि जिले के विभूतिपुर पंचायत का बोरिया गांव निवासी सोनू कुमार 14 जनवरी की शाम घर से लापता हो गया था. चार दिनों से परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी क्रम में सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी के किनारे पॉलिथीन में लिपटा उसका शव बरामद किया गया. इस बात से नाराज लोगों ने कथित आरोपी के घर पर हमला बोल दिया और आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, मार-मारकर एक को अधमरा कर दिया.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक के बुलाने पर सोनू 14 जनवरी की शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराते हुए मामले में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने केवल खानापूर्ति के लिए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. वहीं, मुख्य आरोपी को थाने बुला कर छोड़ दिया गया. आज भी पुलिस शव मिलने के घंटों बाद मौके पर पहुंची. परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद सोनू की जान बचाई जा सकती थी.

एसपी ने कही ये बात

फिलहाल, गांव में पुलिस बल की तैनाती करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस संबंध में एसपी विकास बर्मन ने बताया कि 14 जनवरी को एक युवक  के लापता होने की उसके परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस जर्सी नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसी क्रम में आज सुबह लापता युवक का शव बरामद हुआ, जिसके बाद यह घटना घटी.

उन्होंने बताया कि घायल का पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है. मामले में पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget